Placeholder canvas

इस पूर्व भारतीय दिग्गज गेंदबाज ने विराट को बताया धोनी से बेहतरीन कप्तान, तारीफ़ में पढ़े कसीदे

by POONAM NISHAD
विराट कोहली

भारत ने अपना पहला विश्व कप कपिल देव की कप्तानी में हासिल किया था। लेकिन भारतीय क्रिकेट के कप्तानों में महेंद्र सिंह धोनी का नाम सबसे ऊपर किया जाता है। माही की कप्तानी में भारत ने दो बार विश्व कप और एक बार चैंपियनशिप की ट्रॉफी हासिल की है। आईसीसी के कई टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर खिताब जीते है। किसी कप्तान के करियर में ये सभी ट्रॉफी मिलना धोनी के अलावा संभव नहीं है। लेकिन फिर भी मुंबई मैच के बाद भारतीय क्रिकेट इस महान गेंदबाज ने विराट कोहली को महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा से बेहतर कप्तान बता दिया, क्यों कहा इरफान पठान ने विराट को सबसे अच्छा टेस्ट कप्तान आइए जानते है…

मुंबई टेस्ट में जीत के बाद किया ट्वीट

इरफ़ान पठान

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच दिन के मुंबई टेस्ट मैच को चार दिन में ही एकतरफा जीत के साथ अपने पक्ष में कर लिया। भारत ने ये मैच 372 के बड़े अंतर के साथ अपने खाते ने किया है। भारतीय टीम की कीवी टीम के खिलाफ रनों के अनुसार ये सबसे बड़ी जीत भी है। इस जीत के बाद भारत में सीरीज अपने नाम कर ली।

जिसमे बाद भारतीय क्रिकेट के पूर्व गेंदबाज इरफान पठान ने ट्वीट करके कहा जैसा कि ‘वो पहले भी कह चुके हैं विराट टेस्ट में भारत के अब तक के सबसे अच्छे कप्तान है। बता दे, विराट ने मुंबई टेस्ट में आराम के बाद वापसी की थी। न्यूजीलैंड के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में कोहली कानपुर में खेले गए पहले टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं थे। जिसकी कप्तानी अजिंक्य रहाणे ने की थी। इस मैच में भारत को न्यूजीलैंड ने एक विकेट ना ले पाने के चलते ड्रा करवा लिया था। भारतीय टीम इस ड्रा के बाद काफी निराश हुई थी। कानपुर टेस्ट में कीवियों ने भारत के हाथ से जीत चुरा ली थी।

विराट अब तक के सबसे अच्छे टेस्ट कप्तान : इरफान पठान

रोहित शर्मा

इरफान पठान ने मुंबई की जीत के बाद ट्वीट करके विराट की उपलब्धियां गिनाते हुए उनकी तारीफ की उन्हें अब तक का सबसे कहा टेस्ट कप्तान बता दिया। इरफान ने कहा ” जैसा की मैं पहले भी कह चुका हूं और फिर कह रहा हूं। विराट कोहली भारत के सबसे अच्छे टेस्ट कप्तान है जो भारत को अभी तक मिले है। वो 59.09 प्रतिशत जीत प्रतिशत के साथ शिखर पर हैं। दूसरे स्थान 45 प्रतिशत जीत का है।” विराट की वापसी के बाद टीम में कई बदलाव हुए थे। अजिंक्य रहाणे को टीम से बाहर बिठाया गया था। इशांत शर्मा की कहा मोहम्मद सिराज को मौका दिया गया था। हालांकि अजिंक्य रहाणे के चोटिल होने की बात कही गई थी।

ALSO READ: धोनी ने अपने कप्तानी में चमकाए इन 3 खिलाड़ी का करियर, जाते ही ख़त्म हो गया क्रिकेट करियर

विराट के पास है शानदार टेस्ट रिकॉर्ड

विराट कोहली

मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की घर में ये 14 लगातार जीत थी। जिसके विराट की कप्तानी 11वी जीत थी। न्यूजीलैंड को हराने के बाद मिले 12 अंको के चलते भारत विश्व टेस्ट रैंकिंग के शिखर पर आ गया हैं। भारत ने अभी तक 124 अंक हासिल कर लिए है। वही न्यूजीलैंड की टीम दूसरे स्थान पर 121 अंको के साथ है। जल्द ही एशेज सीरीज शुरू होने वाली हा ऑस्ट्रेलिया के पास अभी 108 और इंग्लैंड के पास 107 अंक है। दोनो तीसरे और चौथे स्थान पर है। भारत का चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान 92 अंको के साथ पांचवे स्थान पर है।

ALSO READ: रोहित शर्मा ने BCCI के सामने रखी थी ये शर्त, इसलिए गयी विराट कोहली की कप्तानी

You may also like

-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00