Placeholder canvas

IPL 2022: 2009 में Manish Pandey ने रचा था इतिहास, अब इस टीम के बन सकते है कप्तान

IPL 2022 का आगाज कुछ ही महीनों में होने वाला है और उससे पहले खिलाड़ियों का मेला भी लगने वाला है, जो हमे IPL के मेगा ऑक्शन में देखने को मिलेगा। ऑक्शन में Manish Pandey का भविष्य चमक सकता है . यह मेगा ऑक्शन फरवरी में हो सकता है ऐसा माना जा रहा है। इस बार IPL का मजा और भी बढ़ने वाला है। वैसे तो हर साल है इस टूर्नामेंट में नए नए रिकॉर्ड बनते है या टूटते है, पर कुछ चीज़े ऐसी होती है जो बदली नही जा सकती। 

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) एक ऐसा टूर्नामेंट है जिसकी दुनिया भर में लोकप्रियता है और यहां हर पल नए नए कारनामे देखने को मिलते है। IPL में केवल तीन घंटे के भीतर ढेर सारे रिकॉर्ड्स टूटते और बनते हैं। यहां कब क्या हो जाए कोई कुछ नहीं कह सकता। कई बार दिग्गज खिलाड़ियों पर नए सूरमा भारी पड़ जाते हैं। 

Manish Pandey ने किया था अनोखा कारनामा

manish-pandey

कुछ ऐसा ही IPL 2009 में हुआ। इस दौरान Manish Pandey ने वो कर दिया जो सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसै दिग्गज बल्लेबाज नहीं कर सके। मनीष पांडे ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ शतक लगाया था। वह आइपीएल में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए थे। पहले कोलकाता नाइट राइडर्स और फिर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ढेरों रन बनाने वाले मनीष पांडे ने अपने आईपीएल करियर की शुरूआत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ की थी। 

2009 में वह आईपीएल में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने थे जहां उन्होंने डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 73 गेंदो में नाबाद 114 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और चार छक्के निकले थे। तब अनिल कुंबले आरसीबी के कप्तान थे। 

ALSO READ: इन 2 मैच विनर खिलाड़ियों के लिए भारतीय टीम का दरवाजा हुआ बंद, करियर ख़त्म समझो

आरसीबी में वापस लौटेंगे Manish Pandey

मनीष पांडे

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कैंप से बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, Manish Pandey को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर कप्तान नियुक्त कर सकती है। Manish Pandeyपिछले लंबे वक्त से सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा रहे थे। लेकिन इस बार फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज़ कर युवा खिलाड़ियों में निवेश किया है। ऐसे में Manish Pandey ऑक्शन पूल का हिस्सा रहेंगे. लेकिन नीलामी से पहले खबरें हैं कि आरसीबी आगामी सीज़न के लिए उन्हें कप्तानी सौंप सकती है। 

ALSO READ: IPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी नहीं अब इन 2 खिलाड़ियों में CSK कप्तानी की जंग