NEETA AMBANI IPL 2024 MUMBAI INDIANS

आईपीएल 2024 (IPL 2024) की शुरुआत होने में अब बस कुछ ही महीने बचे हैं. सभी टीमें अपने तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी हुई हैं. आईपीएल 2024 (IPL 2024) के लिए खिलाड़ियों की रिटेन और रिलीज के बाद अब नीलामी भी खत्म हो चुकी है. अब सभी फ्रेंचाइजियों के पास सिर्फ ट्रेड ही एक ऑप्शन बचा है, जिससे वो अपनी टीम को अभी मजबूती प्रदान कर सकती हैं.

आईपीएल 2024 (IPL 2024) की शुरुआत से पहले सिर्फ मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ही एक ऐसी टीम है, जिसके फैंस काफी मायूस और निराश हैं. मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) से पहले ही अपने सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को हटाकर उनकी जगह सिर्फ 1 आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को टीम का कप्तान बना दिया है, जिसकी वजह से मुंबई इंडियंस के फैंस हैरान के साथ ही साथ फ्रेंचाइजी से काफी गुस्से हैं और उन्होंने फ्रेंचाइजी को अनफॉलो करना शुरू कर दिया है.

हार्दिक पंड्या भी चोट की वजह से हो सकते हैं बाहर

हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) के लिए अपनी टीम का कप्तान तो बना दिया है, लेकिन हार्दिक पंड्या को लेकर एक अपडेट आ रही है. हार्दिक पंड्या को लेकर अपडेट आ रही है कि वो अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं और आईपीएल 2024 (IPL 2024) से बाहर हो सकते हैं.

हार्दिक पंड्या आईसीसी विश्व कप 2023 के दौरान चोटिल हो गये थे और उन्हें विश्व कप से बाहर होना पड़ा था. विश्व कप 2023 से बाहर होने के बाद भी अब तक वो भारतीय टीम में वापसी नहीं कर सके हैं. अब खबर आ रही है कि हार्दिक पंड्या आईपीएल 2024 (IPL 2024) से भी बाहर हो सकते हैं. ऐसे में मुंबई इंडियंस के सामने सबसे बड़ा सवाल होगा कि वो हार्दिक पंड्या की जगह किसे टीम की कप्तानी सौंपे.

ये खिलाड़ी हो सकता है मुंबई इंडियंस का कप्तान

अगर हार्दिक पंड्या आईपीएल 2024 (IPL 2024) से बाहर होते हैं, तो मुंबई इंडियंस किसी ऐसे खिलाड़ी को कप्तानी सौंपना चाहेगी, जिसके पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कप्तानी करने का भी अनुभव हो. सूत्रों की मानें तो मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 (IPL 2024) में हार्दिक पंड्या की जगह सूर्यकुमार यादव को टीम का कप्तान बना सकती है.

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में अभी हाल ही में भारतीय टीम ने 2 टी20 सीरीज खेली, जिसमे पहले में भारतीय टीम ने 4-1 से जीत हासिल की तो वहीं दूसरे टी20 सीरीज 1-1 से बराबर रही. अगर हार्दिक पंड्या की जगह सूर्यकुमार यादव को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया जाता है, तो ये फ्रेंचाइजी का सबसे बेहतर फैसला साबित हो सकता है.

ALSO READ: IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने खुद को नहीं बल्कि इन 4 खिलाड़ियों को माना हार का जिम्मेदार

Published on December 29, 2023 10:26 pm