Placeholder canvas

महेंद्र सिंह धोनी ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों रखते हैं लंबे बाल, वजह जानकर हो जायेंगे माही के फैन

by RAHUL MISHRA
ms dhoni big hair

भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) हमेशा ही अपने फैंस के बीच छाए रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अक्सर वीडियो वायरल होती रहती है। हाल ही में एक बार फिर से माही (Mahendra Singh Dhoni) अपने लंबे बालों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान धोनी (MS DHONI) ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) से पहले लंबे बाल रखने के पीछे की वजह का खुलासा किया है। धोनी एक इवेंट के दौरान ये बता रहे है कि उन्होंने लंबे बाल फिर से क्यों रखे हैं?

इस वजह से महेंद्र सिंह धोनी रखते हैं लंबे बाद

दरअसल, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने साल 2007 में टी20 विश्व कप जीतने के बाद अपने लंबे बालों को कटवा लिया था। उसके बाद क्रिकेट फैंस ने उन्हें काफी अलग हेयर स्टाइल में देखा, लेकिन हर किसी को धोनी के लंबे बाल आज भी काफी पसंद हैं।

ऐसे में आईपीएल 2024 से पहले एक बार फिर धोनी ने लंबे बाल रखे हैं। एक इवेंट के दौरान धोनी ने लंबे बाल रखने की वजह बताते हुए कहा कि उन्हें नए हेयरस्टाइल को रखने में काफी दिक्कत होती है।

धोनी ने कहा कि

“मै लंबे बाल इसलिए रखता हूँ, क्योंकि फैंस को ये काफी पसंद है।”

हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें ज्यादा मुश्किलें होगी तो वह बालों को छोटा करा लेंगे।

लंबे बाल रखने में होते है ये परेशानी

इसके साथ ही धोनी ने कहा कि

“ये हेयरस्टाइल रखना मुश्किल है। पहले मैं सिर्फ 20 मिनट में तैयार हो जाता था, लेकिन अब 1 घंटा 10 मिनट लगता है। मैं, इसलिए कर रहा हूं, क्योंकि फैंस को ये पसंद है, लेकिन किसी दिन मैं जागूंगा और इसे काट दूंगा।”

अगर बात करें एमएस धोनी के क्रिकेट करियर की तो धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को आईसीसी के तीनों खिताब जितवाए हैं और वह ऐसा करने वाले इकलौते कप्तान भी हैं।

धोनी ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2007, वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 की ट्रॉफी जिताई। वहीं, आईपीएल में उन्होंने अपनी कप्तानी में सीएसके को पांच बार खिताब जिता लिया है।

ALSO READ: IPL 2024: नीता अंबानी के साथ हुआ धोखा, मिट्टी में मिल गये फ्रेंचाइजी के 115 करोड़ रूपये, मायूस होकर इस खिलाड़ी को बनाना पड़ रहा टीम का कप्तान

You may also like

-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00