ipl 2024 captain CHANGE

इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL 2024) के 17वें संस्करण की शुरूआत मार्च के आखिर से हो सकती है। मिनी ऑक्शन के बाद सभी फ्रैंचाइजी के पास अपनी टीम लिस्ट भी है, जिसमें प्लेइंग-11 का परफेक्ट कॉम्बिनेशन क्या होगा? ये आंकलन करने के लिए फ्रैंचाइजी, कोचिंग स्टाफ और कप्तान के पास पर्याप्त टाइम भी है। लेकिन इस साल आईपीएल की आधी टीमों ने सीजन शुरू होने से पहले कप्तानों को लेकर अजीबो-गरीब फैसला लिया है।

IPL 2024: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)

आईपीएल की सबसे सफल टीम में से एक टीम मुंबई इंडियंस हैं। इस टीम को सबसे सफल टीम बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा को इस साल ( IPL 2024) फ्रैंचाइजी ने कप्तानी से हटा दिया। टीम के पुराने खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को टीम की जिम्मेदारी सौपी गई। मुंबई इंडियंस का ये फैसला फैंस को बिल्कुल समझ नहीं आया, फॉलोवर्स ने भी फ्रैंचाइजी पर गुस्सा जाहिर किया था और सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स भी कम हुए थे।

गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans)

गुजरात टीम को चैंपियन बनाने वाले कप्तान हार्दिक पांड्या ने इस साल 2024 के लिए आईपीएल के लिए अपनी पुरानी फ्रैंचाइंजी मुंबई इंडियंस का दामन थाम लिया है। ऐसे में गुजरात टाइंटस ने शुभमन गिल को कप्तान बनाया है। शुभमन गिल युवा खिलाड़ी है, इस ( IPL 2024) में उनके पास टीम और खुद को बल्लेबाज के तौर पर चैंपियन बनाने की चुनौती होगी।

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals)

दिल्ली कैपिटल्स टीम की भागदौड़ बीते साल डेविड वार्नर ने संभाली थी। दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत साल 2022 के आखिर में एक कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे, जिसके बाद साल 2023 के आईपीएल सीजन के साथ ही वो अब तक मैदान से दूर हैं। दिल्ली कैपिटल्स की कमान पिछले साल डेविड वार्नर ने संभाली, लेकिन इस साल ऋषभ पंत एक बार फिर ( IPL 2024) से कप्तान के तौर पर वापसी कर सकते हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders )

पिछले आईपीएल सीजन में केकेआर ने टॉप-4 में जगह बना ली थी। लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर के चोटिल हो जाने के बाद नीतिश राणा ने टीम की कमान संभाली थी। लेकिन श्रेयस अय्यर अब फिट है और अच्छा प्रदर्शन भी कर रहे हैं। इसलिए वो वापस कप्तानी करते नजर आएंगे।

लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants )

पिछले साल कई खिलाड़ी चोटिल हुए थे। इस लिस्ट में लखनऊ टीम के कप्तान केएल राहुल का नाम भी शामिल है। केएल राहुल पिछले साल चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए थे। जिसके बाद कृणाल पांड्या ने टीम की कप्तानी संभाली थी, लेकिन केएल राहुल अब फिट है और आईपीएल 2024 में कप्तानी में वापसी करते दिखाई देंगे।

Also Read:IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2024 के लिए बदला अपना कप्तान, एडेन मार्करम की जगह इस भारतीय खिलाड़ी को सौंपी कप्तानी

Published on January 10, 2024 10:13 am