इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन का शेड्यूल गुरुवार (22 फरवरी) को जारी हो गया है। पहले मुकाबले में गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम खेलेगी। यह मैच उसके होमग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में 22 मार्च को होगा। चेन्नई का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Banglore) से होगा।
अभी 21 मैचों का शेड्यूल जारी हुआ है। चेन्नई (CSK) की टीम रिकॉर्ड नौवीं बार आईपीएल (IPL 2024) के किसी सीजन का पहला मैच खेलेगी। इससे पहले टीम 2009, 2011, 2012, 2018, 2019, 2020, 2022 और 2023 में उद्घाटन मैच खेल चुकी है।
17 दिन के लिए IPL शेड्यूल की हुई घोषणा
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) अपना शुरुआती दो मैच विशाखापत्तनम में खेलेगी। महिला प्रीमियर लीग (WPL 2024) का फाइनल दिल्ली में खेला जाएगा, उसके तुरंत बाद मैदान को आईपीएल (IPL) के लिए तैयार करने में समय लगेगा। इस कारण दिल्ली के शुरुआती दो मैच विशाखापत्तन में होंगे।
देश में इस साल होने वाले आम चुनावों के कारण आईपीएल (IPL 2024) का पूरा शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। अभी 17 दिनों का कार्यक्रम सामने आया है। लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद बाकी बचे मैचों का शेड्यूल जारी किया जाएगा।
BCCI ने IPL शेड्यूल की घोषणा करते हुए कही ये बात
बीसीसीआई ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में लिखा,
”दो सप्ताह की अवधि के दौरान 10 शहरों में 21 मैच खेले जाएंगे, जिसमें प्रत्येक टीम न्यूनतम तीन मैच और अधिकतम पांच मैच खेलेगी। पहले सप्ताहांत में दो डबल हेडर होंगे, जिसकी शुरुआत शनिवार दोपहर को पंजाब किंग्स द्वारा दिल्ली कैपिटल्स की मेजबानी से होगी, इसके बाद शाम को कोलकाता नाइट राइडर्स सनराइजर्स हैदराबाद की मेजबानी करेगा। रविवार दोपहर (24 मार्च) को जयपुर में घरेलू टीम राजस्थान रॉयल्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। रविवार शाम घरेलू टीम गुजरात टाइटंस का सामना पांच बार के विजेता मुंबई इंडियंस से होगा।”
2024 आम चुनाव के बाद भी भारत में ही होगा पूरा IPL
IPL के शुरुआती 21 मैचों का शेड्यूल
मैच | तारीख | टीमें | जगह |
1 | 22 मार्च | CSK vs RCB | चेन्नई |
2 | 23 मार्च | PBKS vs DC | मोहाली |
3 | 23 मार्च | KKR vs SRH | कोलकाता |
4 | 24 मार्च | RR vs LSG | जयपुर |
5 | 24 मार्च | GT vs MI | अहमदाबाद |
6 | 25 मार्च | RCB vs PBKS | बेंगलुरु |
7 | 26 मार्च | CSK vs GT | चेन्नई |
8 | 27 मार्च | SRH vs MI | हैदराबाद |
9 | 28 मार्च | RR vs DC | जयपुर |
10 | 29 मार्च | RCB vs KKR | बेंगलुरु |
11 | 30 मार्च | LSG vs PBKS | लखनऊ |
12 | 31 मार्च | GT vs SRH | अहमदाबाद |
13 | 31 मार्च | DC vs CSK | विशाखापत्तनम |
14 | 1 अप्रैल | MI vs RR | मुंबई |
15 | 2 अप्रैल | RCB vs LSG | बेंगलुरु |
16 | 3 अप्रैल | DC vs KKR | विशाखापत्तनम |
17 | 4 अप्रैल | GT vs PBKS | अहमदाबाद |
18 | 5 अप्रैल | SRH vs CSK | हैदराबाद |
19 | 6 अप्रैल | RR vs RCB | जयपुर |
20 | 7 अप्रैल | MI vs DC | मुंबई |
21 | 7 अप्रैल | LSG vs GT | लखनऊ |