Placeholder canvas

IPL 2022 में अकेले मुंबई इंडियंस को घरेलु मैदान का मिलेगा फायदा, जहीर खान ने खुद किया खुलासा

इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2022 की शुरुआत 26 मार्च से होनी है। इस बार आईपीएल पर कोविड के असर के चलते नियमों में कुछ बदलाव हैं। उन्हीं में से एक खिलाड़ियों को हवाई सफर से बचाने के लिए ताकि कोविड  संक्रमण का खतरा कम रहे सभी मैच को मुंबई और पास के कुल किला कर चार स्टेडियम में कराया जा रहा है।

जिसको लेकर ये बात कही जा रही है कि इसका फायदा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल लीग मुंबई इंडियंस को मिलेगा। ज्यादा मैच अपने होम ग्राउंड पर खेलने के चलते होम एडवांटेज मिलेगा। ये होम एडवांटेज के लिए बाकी IPL की बाकी 9 टीम को नहीं मिलेगा। जिसके बाद मुंबई इंडियंस ने इस बात को काटते हुए कहा है…

बाकी टीमों को भी बराबर फायदा मिले- जहीर खान

932222 zaheer

मुंबई इंडियंस के डग आउट का हिस्सा पूर्व भारतीय खिलाड़ी जाहिर खान में मुंबई को होम एडवांटेज मिलेगा या नहीं? इस पर अपनी राय रखी है। जाहिर खान ने मुंबई इंडियंस टीम के होम ग्राउंड वांनखेड़े स्टेडियम को अपना घर बताया है। 2008 से मुंबई इंडियंस टीम के लिए मुंबई का होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम उनका घर रहा है।

स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के समय मुंबई इंडियंस के क्रिकेट संचालक जहीर खान ने कहा कि ” वानखेड़े ( मुंबई) हमारा घर है”। जिसके बाद उन्होंने बाकी टीम को भी बराबर फायदा पहुंचने की बात की है।

मुझे नहीं लगता इसे कोई फर्क पड़ेगा- जहीर खान

जहीर खान

जहीर खान ने अपनी बातचीत के समय मुंबई को अपना होम ग्राउंड बताया है। लेकिन वो अपने सभी मैच इसी स्टेडियम में नहीं खेल रही हैं। सभी टीम के बीच बराबर मुकाबले बांट दिए गए है। उन्होंने कहा कि मुंबई हमारा घर रहा है लेकिन ऐसा नहीं है कि हम सारे मुकाबले यहां ही खेल रहे हैं। अगर आप देखेंगे तब सभी टीम को यहां और सभी जगह बराबर मुकाबले दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इस सब से कोई फर्क पड़ेगा. सभी टीम क्लीन स्लेट से अपनी शुरुआत करना चाहेंगी।

ALSO READ:टीम इंडिया के इस घातक गेंदबाज का खुलासा, ‘मेरे डूबते करियर को विराट भाई ने बचाया’

इन चार स्टेडियम में होंगे IPL के मुकाबले

मुंबई इंडियनस

मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच दिल्ली कैपिटल के साथ 27 मार्च को खेलेगी। सभी 10 टीम के बीच सभी लीग मुकाबलों के लिए चार स्टेडियम को चुना गया है। वानखेड़े स्टेडियम, डीवाई पाटिल स्टेडियम, ब्रेबोर्न स्टेडियम और एमसीए स्टेडियम, पुणे में सभी मुकाबले खेले जायेंगे। बता दें, वानखेड़े स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में 20 -20 मैचों की मेजबानी मिली है। इसी के साथ ब्रेबोर्न स्टेडियम और एमसीए स्टेडियम, पुणे में 15 – 15 मुकाबले खेले जाएंगे।

ALSO READ:IPL खेलने के लिए अपने अपने देश के क्रिकेट बोर्ड और कप्तान से भिड़े ये खिलाड़ी, अब टीम से भी हुए बाहर