Placeholder canvas

IPL 2022: ये खिलाड़ी होगा RCB का कप्तान, इन 3 खिलाड़ियों में है जंग

IPL 2022 की तैयारियां जारी हैं। इस बीच आईपीएल 2022 मेगा ऑक्‍शन की तारीखें भी अब सामने आ गई हैं। पता चला है कि IPL का मेगा ऑक्‍शन 12 और 13 फरवरी को होगा। साथ ही जानकारी ये भी हाथ लगी है कि इस बार का ऑक्‍शन भी बेंगलुरु में ही होगा, जहां इससे पहले भी ये होता आया है। हालांकि बीच में एक दो बार दूसरी जगह ऑक्‍शन का आयोजन किया गया। अब IPL की दो नई टीमें अपने अपने तीन खिलाड़ियों को चुनने की प्रक्रिया में लग गई हैं और माना जा रहा है कि जल्‍द ही इन खिलाड़ियों की लिस्‍ट बीसीसीआई को सौंप दी जाएगी। इस बीच IPL की सभी टीमों ने अपने अपने टारगेट खिलाड़ियों की लिस्‍ट भी तैयार करनी शुरू कर दी है, जिन्‍हें टीम मेगा ऑक्‍शन में अपने पाले में करने की कोशिश करेगी। 

पिछले सीजन में Virat Kohli ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। कोहली के इस फैसले के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि टीम की कमान किस खिलाड़ी को सौंपी जाए। इसको लेकर लगातार कयासों का दौर भी जारी है। नए कप्तान को लेके काफी अटकलें लगाई जा रही है। आज बात करेंगे उन खिलाड़ियों कि जो RCB के नए कप्तान हो सकते है।

Glenn Maxwell

maxwell

क्रिकेट के दिग्गजों की मानें तो ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल को RCB का कप्तान बनाया जा सकता है। मैक्सवेल बिग बैश लीग में भी कप्तानी कर चुके हैं, जिसका फायदा आरसीबी को मिलेगा। IPL 2021 में मैक्सवेल ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 14 मुकाबलों में बेहतरीन औसत से 498 रन बनाए थे। वे टीम के लीड स्कोरर रहे। कई पूर्व खिलाड़ी भी मैक्सवेल को कप्तान बनाने की वकालत कर चुके हैं। देखना दिलचस्प होगा कि टीम इस पर क्या फैसला लेगी।

Manish Pandey

Manish-Pandey-6

स्टार बल्लेबाज मनीष पांडे RCB के कप्तान नियुक्त हो सकते हैं। मनीष पांडे सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में थे और उन्हें 2022 मेगा ऑक्शन से पहले ही ड्रॉप कर दिया गया। लेकिन नीलामी से पहले खबरें हैं कि RCB आगामी सीजन के लिए उन्हें कप्तानी सौंप सकती है। हैरानी की बात तो ये है कि मनीष पांडे मौजूदा समय में सबसे खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। मनीष पांडे ने अपने IPL करियर की शुरुआत RCB के साथ ही की थी। 2009 में वह IPL में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने थे। 

ALSO READ: IPL 2022: RCB को हुआ गलतियों का एहसास, नीलामी में इन 2 खिलाड़ियों को किसी भी कीमत पर करेगी हासिल

Shikhar Dhawan

dhawan

शिखर धवन ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए ओपनिंग करते हुए IPL 2021 के 16 मैचों में 39.13 की औसत से 587 रन बनाए, लेकिन दूसरे फेज में उनकी परफॉरमेंस में जबर्दस्त गिरावट देखने को मिली। गब्बर ऑरेंज कैप हासिल कर सकते थे, लेकिन आखिरी कुछ मुकाबलों में वो बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। शिखर जब अपनी लय में हों तो उनका कोई मुकाबला नहीं है यह सब जानते हैं। वह बड़ी पारी खेलने के लिए भी जाने जाते हैं। 

ALSO READ: IPL 2022: RCB ने हर्षल पटेल को रिटेन नहीं करने का फैसला क्यों लिया, खिलाड़ी ने खुद बताया वजह