Placeholder canvas

IPL 2022: RCB को हुआ गलतियों का एहसास, नीलामी में इन 2 खिलाड़ियों को किसी भी कीमत पर करेगी हासिल

IPL 2022 RCB : इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें संस्करण में मेगा ऑक्शन के चलते सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी को नियम का पालन करते हुए खिलाड़ियों को ऑक्शन में उतरना था। जिसमे आईपीएल की टीम रॉयल चेंलेंजर बैंगलोर की टीम की ओर से विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल कर मोहम्मद सिराज को रिटेन किया गया है। लेकिन उन्होंने अपने “Key Players” को ऑक्शन में उतार दिया है। लेकिन आरसीबी की फ्रेंचाइजी इन खिलाड़ियों को वापस अपने साथ ऑक्शन में जीतने के लिए पैसा पानी की तरह बहाने के किए तैयार है।

हर्षल पटेल

हर्षल पटेल

2021 के IPL सीजन में अपनी गेंदबाजी का जौहर दिखाने वाले इस खिलाड़ी को रॉयल चैलेंजर्स की टीम ने ऑक्शन के लिए उतार दिया है। इसे आरसीबी की बड़ी गलती माना जा रहा था। बता दे, इससे पहले केएल राहुल को टीम में ना रखना RCB की बड़ी चूक मानी जाती है। केएल राहुल अब एक कप्तान और विकेटकीपर सलामी बल्लेबाज है। एक खिलाड़ी में तीन रोल निभाने वाले इस खिलाड़ी को टीम में ना बनाए रख पाना आरसीबी की चूक थी। लेकिन हर्षल पटेल जैसे खिलाड़ी को भी ऑक्शन में उतार देना, आरसीबी की दूसरी चूक मानी जा रही थी। पिछले IPL सीजन में हर्षल पटेल में आरसीबी के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। दिल्ली की टीम से रिलीज करने के बाद आरसीबी में हर्षल पटेल को मात्र 20 लाख की रकम के साथ खरीदा था।

IPL

लेकिन हाल ही में हर्षल पटेल में अपने एक इंटरव्यू में बताया है कि आरसीबी ने अपने बजट के चक्कर में ऐसा किया है। जबकि ऑक्शन में टीम उन्हें वापस अपने साथ मिलाना चाहेंगी। इसी के साथ हर्षल पटेल भी आरसीबी में शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने अपने इंटरव्यू में बताया है कि आरसीबी से खेलते हुए उनकी जिंदगी बदल गई। जिसके बाद वो आरसीबी का हिस्सा होना चाहेंगे।

ALSO READ: IPL 2022: RCB ने हर्षल पटेल को रिटेन नहीं करने का फैसला क्यों लिया, खिलाड़ी ने खुद बताया वजह

युजुवेंद्र चहल

युजवेंद्र चहल

IPL और भारतीय टीम के नामी स्पिन गेंदबाज यजुवेंद्र चहल ने अकमे आईपीएल करियर की शुरुआत मुंबई की टीम के साथ की थी। लेकिन युजुवेंद्र चहल की खेल में किस्मत आरसीबी के साथ जुड़ने के बाद बदली थी। चहल के IPL में आरसीबी के से प्रदर्शन के बाद वो भारतीय टीम में भी शमिल हुए थे। यजुवेंद्र चाहल ने आरसीबी के लिए कई फसे हुए मैच अपनी टीम की तरफ किए है। इसलिए आरसीबी की टीम अपने इस खिलाड़ी को वापस टीम से जोड़ना चाहेगी।

ALSO READ: IPL 2022 Mega Auction: केएल राहुल या श्रेयस अय्यर नहीं, आईपीएल नीलामी में इन खिलाड़ियों पर लगेगी सबसे ऊंची बोली