Placeholder canvas

IPL 2022: SRH के बल्लेबाज की बाल-बाल बची जान, उमरान मलिक ने 155 KMPH की रफ्तार से किया हैरान, देखें वीडियो

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 15वें सीजन का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। इस नए नवेले टूर्नामेंट के आगाज में अब केवल दो दिन ही बचे हैं। सभी टीमें अपनी रणनीति बना रही हैं और इसकी तैयारियों में जुटी हुई हैं। साथ ही इस बार IPL में आठ नहीं बल्कि 10 टीमों के साथ खेला जाना है। इसी बीच सनराइजर्स हैदराबाद के प्रैक्टिस सेशन में एक खतरनाक गेंदबाज आग उगल रहा है। 

युवा गेंदबाज की जानलेवा गेंदबाजी

उमरान मलिक

IPL के आगाज से पहले काफी सारी टीमें इंट्रा स्क्वॉड प्रैक्टिस मैच के साथ अपनी तैयारियां कर रही हैं। सनराइजर्स हैदराबाद टीम भी ऐसा ही कुछ कर रही है, जिससे जुड़ा एक वीडियो देखने को मिला। इस दौरान तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने इतनी तेज गेंद फेंकी कि सामने बल्लेबाज भी देखता ही रह गया और उस गेंद से बचने के अलावा उसके पास कोई चारा नजर नहीं आया।

उमरान मलिक ने प्रैक्टिस मैच में बहुत तेज स्पीड से गेंदबाज़ी करी है। उमरान मलिक ने प्रैक्टिस मैच में करीब 155 किमी/घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी। उमरान मलिक की इस बाउंसर गेंद का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया है। मोहसिन कमाल ने इस वीडियो को शेयर किया है। IPL 2021 में उमरान मलिक की तेज गेंदों ने सबका ध्यान खींचा था। उन्होंने पिछले सीजन में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड भी बनाया था।

सितंबर 2021 में उमरान मलिक को टी नटराजन के रिप्लेसमेंट के तौर पर सनराइजर्स हैदराबाद टीम में चुना गया था। अप्रैल 2021 में उन्हें IPL में नेट बॉलर के तौर पर चुना गया था। उमरान मलिक ने पिछले साल ही अपना डेब्यू IPL मैच खेला था। 

ALSO READ: IPL 2022: कप्तानी मिलने के बाद पहली बार बोले सर रविंद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी के लिए कही ये बात

IPL 2022 मेगा ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने उमरान मलिक को 4 करोड़ में रिटेन करने का फैसला लिया था। IPL 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद को अपना पहला मैच 29 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है।  

IPL 2022 में हैदाराबाद की टीम 

केन विलियमसन (कप्तान), अब्दुल समद, उमरान मलिक, वॉशिंगटन सुंदर, निकोलस पूरन, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, प्रियम गर्ग, राहुल त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा, कार्तिक त्यागी, श्रेयस गोपाल, जगदीश सुचिन, एडेन मार्करम, मार्यो यानसन, रोमारियो शेफर्ड, शॉन एबॉट, आर समर्थ, सौरभ दुबे, शशांक सिंह, विष्णु विनोद, ग्लेन फिलिप्स, फजलाक फारूकी।

ALSO READ: IPL 2022: धोनी के कप्तानी छोड़ते ही नये कप्तान रविंद्र जडेजा प्लेइंग इलेवन में करेंगे बदलाव, पहले मैच में इन 11 खिलाड़ियों को देंगे मौका