Placeholder canvas

IPL 2022, RR vs MI: “खत्म हुआ हिटमैन की कप्तानी का जादू” रोहित शर्मा की एक छोटी सी गलती की वजह से मुंबई इंडियंस को करना पड़ा शर्मनाक हार का सामना

by POONAM NISHAD

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 ( IPL ) में 9वां मैच राजस्थान रॉयल्स ( Rajasthan Royals) और मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indian) के बीच खेला गया। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ( Rohit Sharma) और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ( Sanju Samson) के बीच टॉस मुंबई इंडियंस ने जीता और डीवाई पाटिल स्टेडियम नवी मुंबई ( DY Patil Stadium, Navi Mumbai) में पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स इस बार लीग में अलग अंदाज में खेल खेल रही है, जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को एक बेहद शानदार मैच में टॉस हारने के बाद भी 23 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के लिए आईपीएल की सबसे सफल टीम मुम्बई इंडियन के कप्तान रोहित शर्मा का एक फैसला भारी पड़ गया….

जोस बटलर के तूफ़ान में उड़ी मुंबई इंडियंस

jos butler

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करके 193 रन का स्कोर बना दिया। टीम ने काफी अच्छी शुरुआत की, लेकिन अंत तक आते-आते रोहित शर्मा ने अपनी बेहतरीन कप्तानी के दम पर मुंबई के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल और विकेट लिए, जिसके बाद 193 रन का लक्ष्य बना पाई। टीम की ओर से जोश बटलर ने 68 गेंदों पर शतक लगाया।

आईपीएल 2022 का ये पहला शतक है। जोकि उन्होंने 147 के स्ट्राइक रेट से एक बेहेतरीन टीम के खिलाफ बनाया है। इसमें 11 चौके और 5 छक्के शमिल हैं। इसी के साथ कप्तान संजू सैमसन ने 30 और शिमरोन हेटमायर ने 35 रनों की पारी खेली। जसप्रीत बुमराह ने अपनी गेंदबाजी का कहर दिखाया, अपने चार ओवर्स में मात्र 4.25 की इकोनॉमी से 17 रन देकर तीन विकेट लिए।

ALSO READ:IPL 2022, KKR vs PBKS: “इन्होने ही डुबोई टीम की लुटिया” मयंक अग्रवाल का हार के बाद अपने ही खिलाड़ियों पर फूटा गुस्सा

रोहित शर्मा की ये गलती बनी हार की वजह

रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस 193 रनों का पीछा करने के लिए मैदान पर उतरी। सबसे पहले सलामी बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा 10 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। रोहित शर्मा की ये गलती ही मुंबई इंडियंस के हार की वजह बनी, अगर रोहित शर्मा थोड़ी देर और रुक जाते तो शायद मैच का परिणाम कुछ और होता। हालांकि विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने 54 और तिलक वर्मा ने 61 रनों की पारी खेलकर टीम को संभाला, लेकिन कायरन पोलार्ड के 22 रनों पर आउट होने के अब मुंबई टीम के पास कोई विकल्प नजर नहीं आया। मुंबई इंडियंस के पांच खिलाड़ी सिंगल नंबर पर आउट होकर वापस लौट गए।

बता दें, लीग में अब तक राजस्थान रॉयल्स ने दो मैच में दो मैच जीतकर अपने नाम किए हैं, जिसके बाद सबसे बेहतर रनरेट +2.100 के साथ नंबर वन पर है। वहीं मुंबई इंडियंस दो मैच में दोनो हारी है। सबसे अच्छी बात राजस्थान रॉयल्स के लिए ये रही कि टीम ने दोनो मैच में टॉस हारा लेकिन मैच अपने नाम किया है।

ALSO READ: IPL 2022: CSK की शर्मनाक हार के बाद दीपक चाहर की वापसी को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, जानिए कब होगी वापसी

You may also like

-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00