इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL 2022) में शनिवार को डबल हेडर के दो मैच के लिए फैंस दो गुना मनोरंजन के इंतजार में थे। लेकिन एक मुकाबले के खत्म होते होते चेन्नई सुपर किंग्स ( Chennai Super Kings) टीम ने एक ऐलान करके फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। चेन्नई सुपर किंग्स ( CSK) इस साल प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने 8 मैच में से सिर्फ दो में जीत हासिल की है। जिसके बाद चेन्नई के 9वे मैच जोकि मात्र एक दिन बाद सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेला जाना है, रविंद्र जडेजा ने कप्तानी छोड़ दी है। जिसके बाद रविंद्र जडेजा ने टीम के प्रदर्शन को नहीं बल्कि इस कारण को कप्तानी छोड़ने की वजह बताई है।
टीम की हार नहीं बल्कि इस कारण से छोड़ी कप्तानी
आईपीएल 2022 में एक तिहाई मैच होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के इसी साल बनाए गए टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ( Ravindra Jadeja) ने टीम के प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी वापस कर दी है। रविंद्र जडेजा ने महेंद्र सिंह धोनी से कप्तानी करने का आग्रह किया है। जिसमें उन्होंने अपने प्रदर्शन पर ध्यान देने के लिए माही से ये आग्रह किया है। जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर कप्तानी करने के लिए अति उत्साह के साथ हां भी बोल दिया है।
चेन्नई सुपर किंग्स के एनाउनमेंट के अनुसार रविंद्र जडेजा ने महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी करने का आग्रह किया। रविंद्र जडेजा ने चेन्नई की कप्तानी पर जारी ना रखने के फैसले के साथ खुद के प्रदर्शन पर सुधार के कारण ऐसा किया है जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने पूरी रुचि के साथ इसे अपना लिया है।
कुछ घंटे बाद खेलना है सनराइजर्स हैदराबाद के साथ मैच
चेन्नई सुपर किंग्स को रविवार को डबल हेडर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ( Sunrisers Haidrabad) के साथ मैच खेलना है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल के बचे हुए 6 मैच महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेलती नजर आएगी।
चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ से है बाहर
चेन्नई सुपर किंग्स ( CSK) अभी तक रविंद्र जडेजा की कप्तानी में 8 में से दो मैच में जीत के बाद 4 अंक के साथ आईपीएल प्वाइंट टेबल में 9वें स्थान पर है। जिसके बाद अब ये लगभग तय है कि चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम टॉप चार की रेस से बाहर हो चुकी है। रविंद्र जडेजा भारतीय टीम में आईपीएल लीग से पहले बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही डिपार्टमेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन लीग में टीम की तरफ से उन्होंने अच्छा प्रदर्शन नही किया है। उनकी फॉर्म में गिरावट आई है।
Published on April 30, 2022 9:39 pm