Placeholder canvas

IPL 2022: पंजाब किंग्स इस सीजन ख़िताब जीत रच देगी इतिहास, इन 5 खिलाड़ियों पर है फ्रेंचाइजी की नजर करोड़ो भी देने को तैयार

by POONAM NISHAD
IPL

इंडियन प्रीमियर लीग IPL की प्लेऑफ मे सबसे कम जगह बनाने वाली टीम में से एक किंग्स 11 पंजाब ( Kings 11 Punjab) हर साल नीचे से प्वाइंट टेबल में जगह बना पाती है। अब तक मात्र 2 बार टॉप 4 में जगह बना पाई है। इसलिए इस बार वो IPL ऑक्शन ( Mega Auction) में कुछ ऐसे खिलाड़ियों पर दांव लगाना चाहेंगी, जोकि टीम को बुलंदियों तक ले जा सकें…

जेसन रॉय ( Jason Roy)

जेसन रॉय

किंग्स 11 पंजाब की टीम इस IPL ऑक्शन में इस धाकड़ बल्लेबाज पर अपना भरोसा जता सकती है। इसी के साथ इस टीम को एक अच्छे सलामी बल्लेबाज की जरूरत है। जिसके साथ वो टीम को अच्छी शुरुआत की उम्मीद कर सके। इसलिए ऑक्शन में अपनी टीम के ऑप्शन के लिए वो इस सलामी बल्लेबाज को खरीदने के लिए बिडिंग कर सकती है।

दिनेश कार्तिक ( Dinesh Kartik)

Dinesh Karthik

विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक पर भी पंजाब की टीम अपना दांव लगा सकती है। इसके  पीछे का कारण है कि वो एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और साथ ही एक विकेटकीपर खिलाड़ी हैं। इसी के साथ उन्हे कप्तानी का अनुभव भी है।

 मोहम्मद नबी ( Mohammad Nabi)

MOHAMMAD NABI

किंग्स 11 पंजाब की टीम इस बार IPL ऑक्शन में मोहमद नबी पर अपना सिक्का आजमा सकती है। वो प्ले ऑफ मे गेंदबाजी और अंत में मैच खत्म करने की ताकत रखते हैं। जोकि पंजाब की फ्रेंचाइजी के लिए IPL ऑक्शन एक अच्छा सौदा हो सकता है।

लॉकी फर्ग्युसन ( Lockie Ferguson)

LOCKIE FERGUSON

न्यूजीलैंड के खिलाड़ी लॉकी फरगुसन इस साल पंजाब की जर्सी में खेलते नजर आ सकते हैं। लॉकी फर्ग्युसन और पंजाब की फ्रेंचाइजी के लिए काफी अच्छे खिलाड़ी बन सकते हैं। पिछले दो सालों IPL में उन्होंने अपने प्रदर्शन से सबको काफी प्रभावित किया है।

ALSO READ:IPL 2022: विराट कोहली ने किया खुलासा, फ्रेंचाइजी ने नीलामी में नाम देने को कई बार किया उनसे संपर्क

स्टीव स्मिथ ( Steve Smith)

स्टीव स्मिथ

पंजाब की टीम को इस बार स्टीव स्मिथ काफी अच्छे खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी के साथ साथ वो कप्तान के अनुभव को भी काफी मदद मिल सकती है। स्टीव स्मिथ को खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी काफी पैसा खर्च कर सकती है।

ALSO READ:CSK के धाकड़ बल्लेबाज Ruturaj Gaikwad इस अभिनेत्री के प्यार में हुए क्लीन बोल्ड, जल्द आएगी शादी की खबर!

You may also like

-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00