IPL

IPL 2022 का मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को होने वाला है। इस ऑक्शन में 590 खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं। साथ ही IPL के पिछले साल की 8 फ्रेंचाइजी ने कुल 27 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। जिसके बाद नई दोनो फ्रेंचाइजी ने 3 – 3 खिलाड़ियों को अपने खेले में शामिल किया है। लेकिन आज हम आपको ऐसे 5 खिलाड़ियों के विषय में बताने जा रहे हैं। जो अगर आईपीएल ऑक्शन में भाग लेते तब उन्हे इतनी रकम नही मिल पाती।

वरुण चक्रवर्ती ( Varun Chakraverty)

varun - 2

वरुण चक्रवर्ती को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8 करोड़ की राशि में रिटेन किया है। अगर वो IPL ऑक्शन में हिस्सा लेते तब उन्हे हालिया फॉर्म के चलते उन्हें इतनी रकम मिलने पर संदेह होता। पिछले IPL में 17 मैच में 18 विकेट के प्रदर्शन के कारण उन्हें रिटेन किया गया है। लेकिन हाल के प्रदर्शन के बाद उन्हें शायद इतनी बड़ी रकम नही मिलती। टी20 विश्व कप 2021 में उन्हे तीन मैच में मौका दिया गया था लेकिन वो एक भी विकेट लेने में सक्षम नहीं हुए।

अब्दुल समद ( Abdul Samad)

अब्दुल समद

मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज अब्दुल समद को सनराइजर्स हैदराबाद में 4 करोड़ में खरीदा है। अगर पिछले दो सीजन के बारे में बात की जाए तो 23 मैच में 222 रन बनाए थें। उनका निजी स्कोर मात्र 33 है और वो एक अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। जिसके बाद उन्हें शायद ही 4 करोड़ में खरीदा जाता।

यशस्वी जायसवाल ( Yashasvi Jaiswal)

yashasvi jaiswal
yashasvi jaiswal

युवा खिलाड़ियों को मौका देने वाली टीम के रूप में पहचान रखने वाली टीम राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल को 4 करोड़ की राशि में रिटेन किया है। लेकिन पिछले IPL में अपनी इंजरी के कारण वो टीम में आते जाते रहे थे। जिसके बाद वो शायद ही ऑक्शन में 4 करोड़ में खरीदे जाते।

उमरान मलिक ( Umran Malik)

उमरान मलिक

युवा 22 साल के खिलाड़ी उमरान मलिक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 करोड़ की कीमत के साथ रिटेन किया है। पिछले सीजन में 153 की रफ्तार के आस पास गेंद करते हुए सुर्खियों का हिस्सा बने थे। लेकिन उन्होंने 3 मैच में 8 रन प्रति ओवर देकर 3 विकेट लिए थे। ऐसे केवल स्पीड के दम पर नीलामी शायद ही मिलती इतनी मोटी रकम.

ALSO READ:IPL 2022: Mumbai Indians का सबसे बड़ा मैच विनर खिलाड़ी ही बन गया टीम के लिए सिरदर्द, रिटेन कर पछता रही फ्रेंचाइजी

मयंक अग्रवाल ( Mayank Agrawal)

मयंक अग्रवाल

पंजाब की टीम ने 14 करोड़ की कीमत के साथ इस खिलाड़ी को रिटेन किया है। 2018 में पंजाब ने ही 1 करोड़ खरीदा था। उन्होंने टीम के किए कई महत्वपूर्ण परियां खेली हैं। लेकिन अगर वो IPL ऑक्शन में होते तो उन्हें 14 करोड़ में शायद ही कोई फ्रेंचाइजी अपनी टीम में शामिल करती।

ALSO READ: IND vs WI: रोहित शर्मा के ये 3 खिलाड़ी हो सकते ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’, इस युवा खिलाड़ी का है दबदबा