Placeholder canvas

IPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी ने अचानक छोड़ी कप्तानी, चेन्नई सुपर किंग्स ने इस खिलाड़ी को बनाया अपना नया कप्तान

by RAHUL MISHRA
MS Dhoni 7

IPL 2022 की शुरुआत में अब सिर्फ 2 दिन ही शेष बचे हैं. ऐसे में फैन्स को इसका बेसब्री से इंतजार है. सभी क्रिकेट प्रशंसक आईपीएल का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और ख़ुशी का माहौल है, लेकिन इसी बीच ,महेंद्र सिंह धोनी ने अपने प्रशंसको को एक बुरी खबर दे डाली है. पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से ठीक पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है. ऐसे में इस साल वो बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज ही मैदान पर नजर आने वाले हैं.

महेंद्र सिंह धोनी ने अचानक लिया ये बड़ा फैसला

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से ठीक पहले ही अपने कंधे से कप्तानी का बोझ उतार दिया है. महेंद्र सिंह धोनी इस आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज मैदान पर उतरेंगे तो वहीं उनकी जगह रविन्द्र जडेजा इस बार चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते नजर आयेंगे.

आईपीएल नीलामी के पहले ही महेंद्र सिंह धोनी ने इस बात का संकेत दे दिया था कि इस साल वो बतौर कप्तान नहीं बल्कि विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर मैदान पर पीली जर्सी में उतरने वाले हैं.

ALSO READ:IPL 2022: पहले मैच के लिए मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन आई सामने, इन नये चेहरों को मौका, देखें लेगा हार्दिक और क्रुनाल की जगह

गौरतलब है कि आईपीएल का पहला ही मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला जाने वाला है. ऐसे में धोनी ने आईपीएल का पहला मैच शुरू होने से पहले ही कप्तानी छोड़ कर पूरी जिम्मेदारी रविन्द्र जडेजा के कंधे पर डाल दी है.

सबसे सफल आईपीएल कप्तान रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी

MS-Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तान कहे जाते हैं. रोहित शर्मा ने भले ही महेंद्र सिंह धोनी से ज्यादा आईपीएल ट्रॉफी जीते हों, लेकिन सफल कप्तान तो महेंद्र सिंह धोनी को ही माना जाता है. पिछले 2 बार तो चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल की सबसे कमजोर और बुड्ढो की टीम माना जा रहा था, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी की बदौलत ही अपनी टीम को चैंपियन बनाया है.

इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के नये कप्तान के तौर पर सुरेश रैना को देखा जा रहा था, लेकिन आईपीएल नीलामी से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने सुरेश रैना को रिलीज कर दिया और उसके बाद उन्हें आईपीएल नीलामी में भी नहीं खरीदा. इसी वजह से महेंद्र सिंह धोनी के बाद रविन्द्र जडेजा को नया कप्तान बनाया गया है.

ALSO READ: IPL 2022 में मिलेगा भारतीय टीम को नया कप्तान, रवि शास्त्री बताया ये 3 नाम जो होंगे भविष्य के कप्तान

Published on March 24, 2022 2:57 pm

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00