Placeholder canvas

IPL 2022: दो दिन चले नीलामी में सबसे महंगे बिके ये 5 विदेशी खिलाड़ी, फ्रेंचाइजी ने दिल खोलकर लुटाया इन पर पैसा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) का मेगा ऑक्शन समाप्त हो चुका है। दो दिनों में कुल 204 खिलाड़ी टीमों की पसंद बने वहीं बाकी के हाथ निराशा लगी। इस ऑक्शन में 600 खिलाड़ी शामिल थे। इस नीलामी में भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज इशान किशन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे जिन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपए में खरीदा।

इशान के बाद दीपक चाहर 14 करोड़ और श्रेयस अय्यर 12.25 करोड़ रुपए में बिके थे। उनके अलावा 4 अन्य भारतीय खिलाड़ी हर्षल पटेल, शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा और आवेश खान को भी 10 करोड़ या उससे अधिक कीमत पर खरीदा गया था। अगर बात करे विदेशी खिलाड़ी की तो उन पर भी जम कर पैसा लुटाया गया। आज जानेंगे सबसे महंगे बिकने वाले विदेशी खिलाड़ियों के बारे में। 

Liam Livingstone

liam

आईपीएल ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने लियाम लिविंगस्टोन को 11.5 करोड़ रुपये में खरीदा, जिसके साथ लियाम लिविंगस्टोन IPL 2022 की मेगा नीलामी में दूसरे दिन सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। इंग्लैंड के बिग-हिटर को पिछले साल उनके बेस प्राइस 75 लाख रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था। 

Wanindu Hasaranga

hasarangaopt

वानिंदु हसारंगा को IPL 2022 की मेगा नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा है। उनकी बेस प्राइस एक करोड़ रुपये थी और आरसीबी ने इस खिलाड़ी के लिए 10.75 करोड़ रुपये दिए हैं। उनके लिए सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स ने भी जमकर बोली लगाई। हसारंगा पिछले सीजन विराट कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेले थे।

Nicholas Pooran

pooran

वेस्टइंडीज के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 10.75 करोड़ रुपए की बड़ी कीमत चुकाकर खरीदा। पूरन का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपए था और उन्हें खरीदने के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स ने भी दिलचस्पी दिखाई थी। निकोलस पूरन को पंजाब किंग्स ने IPL 2019 की नीलामी में 4.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। 

Lockie Ferguson

lockie

न्यूजीलैंड के तेज और घातक गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन को गुजरात टाइटंस ने 10 करोड़ रुपए की भारी कीमत देकर अपने साथ जोड़ा है। लोकी फर्ग्यूसन को खरीदने के लिए आरसीबी और लखनऊ ने भी दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन  गुजरात टाइटंस ने बिडिंग वॉर को अंत में जीत लिया।

ALSO READ:IPL 2022: 9 साल इंतेजार के बाद S. Sreesanth का नीलामी में आया नाम, जानिए किस टीम ने लगायी बोली या रहे अनसोल्ड

Kagiso Rabada

rabada

IPL 2022 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में कगिसो रबाडा पर 9.25 करोड़ की बोली लगी। नीलामी में पंजाब किंग्स टीम ने उन्हें खरीदा। वह IPL 2021 में दिल्ली की टीम के लिए खेले थे। इस बार भी दिल्ली की टीम ने उन पर बोली लगाई थी, लेकिन अंत में पंजाब ने उन्हें 9.25 करोड़ देकर अपनी टीम में शामिल कर लिया। मेगा ऑक्शन में रबाडा का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था।

ALSO READ:IPL 2022: मुंबई इंडियंस ने ख़रीदा हार्दिक पांड्या से भी ज्यादा खतरनाक ऑलराउंडर, नीलामी में दिया 20 गुना ज्यादा मोटी रकम