Placeholder canvas

IPL 2022: ख़त्म हो रहा पुराना करार, आईपीएल के लाइव प्रसारण के लिए लगेगी बोली, अंबानी भी रेस में

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 15वें सीजन का इंतजार कर रहे फैन्स को बड़ी खबर मिल चुकी है। यह लीग इस बार 26 मार्च से शुरू हो रही है, जो 29 मई तक मुंबई और पुणे के कुल 4 मैदानों पर खेली जाएगी। फैन्स के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि मैच के दौरान दर्शकों को स्टेडियमों में आने की छूट दी गई है।

ipl

साथ ही देश में लोग इसका लाइव प्रसारण भी देखेंगे लेकिन कहा यह अभी तय होना बाकी है। मौजूदा प्रसारणकर्ता डिज्नी स्टार का मौजूदा करार खत्म हो रहा है। बीसीसीआई 2023-27 के लिए IPL मीडिया अधिकारों के लिए टेंडर जल्द ही जारी करने जा रहा है। इस लीग के शुरुआती 10 सालों तक प्रसारण कर चुके सोनी पिक्चर्स एक बार फिर इसमें बोली लगाने को तैयार है। 

अंबानी भी रेस में आगे

media rights

स्टार इंडिया ने मौजूदा 2018-22 (5 सीजन) के लिए 16,347.5 करोड़ रुपये में IPL के मीडिया अधिकार खरीदे थे। हालांकि, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्‍स इंडिया (SPNI), जिसने 8,200 करोड़ रुपये का भुगतान करने के बाद 10 वर्षों (सीजन 1 से 10 तक) के मीडिया अधिकारों का आयोजन किया, वह उस अधिकार को वापस पाने के लिए उत्सुक है।

ALSO READ:IPL 2022: दो ग्रुप में बंटी 10 टीमें, CSK और Mumbai Indians नहीं है एक ग्रुप में, जानिए आईपीएल 2022 का शेडयूल

इस बार Amazon भी रेस में

ipl 2

हालांकि, उनके लिए सफलता की राह आसान नहीं होगी, क्योंकि कई अन्य नाम भी मैदान में हैं। डिज्नी के अलावा, रिलायंस-वायाकॉम18 और एमेजॉन जैसे अन्य बड़े खिलाड़ी रेस में शामिल हैं और मीडिया के अधिकारों को हथियाने के लिए हम सबको एक कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

खबर के अनुसार, 2023 से 2027 के बीच के IPL प्रसारण के लिए 50 हजार करोड़ रुपये तक खर्च किए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि मीडिया राइट्स अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज को मिल सकता है। 

ALSO READ:IPL 2022 : PUNJAB KINGS ने इस खिलाड़ी को बनाया अपना नया कप्तान, पहली बार आईपीएल ख़िताब जीत रचेगा इतिहास