Placeholder canvas

IPL 2022: आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ और अहमदाबाद को मिले कप्तान, ये 2 भारतीय खिलाड़ी होंगे इन टीमों के कप्तान

आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में लखनऊ और अहमदाबाद के रूप में दो नई टीमें शामिल होने वाली है। वहीं जल्द ही ऑक्शन की तारीखों का ऐलान किया जाने वाला है। इस बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केएल राहुल को संजीव गोएनका की लखनऊ फ्रेंजाइजी ने कप्तान बनाने का फैसला कर लिया है। साथ ही इस टीम में राशिद खान और इशान किशन भी होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर अहमदाबाद का नेतृत्व करेंगे।

धोनी की धवन और अश्विन पर नज़र

dgkqk81 shikhar dhawan r ashwin

वहीं अहमदाबाद टीम में कप्तान श्रेयस अय्यर के अलावा हार्दिक पंड्या और क्विंटन डी कॉक और डेविड वार्नर जैसे खिलाड़ी होंगे। जबकि महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) शिखर धवन और रविचंद्रन अश्विन को अपनी टीम में लाने का प्लान कर रही है। IPL के शुरुआती सीजनों में रविचंद्रन अश्विन चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा रहे चुके हैं। ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स ने रविंद्र जाडेजा, एमएस धोनी, मोईन अली, ऋतुराज गायकवाड़ को रीटेन किया है। 

ALSO READ: Rahul Dravid और वीवीएस लक्ष्मण के बाद अब Sachin Tendulkar को भारतीय टीम में मिलेगी ये बड़ी जिम्मेदारी, Sourav Ganguly ने दी जानकारी

फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेन किए गए प्लेयर

IPL 2022 Rahul Iyer Dhoni Dhawan

आईपीएल ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे को रीटेन किया है।

जबकि कोलकाता नाइटराइडर्स ने आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर, सुनील नरेन को रीटेन किया है। 

वहीं मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड को रीटेन किया है। 

इसके अलावा पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल, अर्शदीप सिंह को रीटेन किया है। 

ALSO READ:IPL 2022: CSK ने ट्वीट कर दी जानकारी आईपीएल नीलामी में हर हाल में इस खिलाड़ी को खरीदेगी फ्रेंचाइजी, माही का है पसंदीदा

जबकि संजू सैमसन, जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल राजस्थान रॉयल्स के रीटेन खिलाड़ी हैं। 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज को रीटेन किया है। 

साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद ने केन विलियमसन, अब्दुल समद, उमरान मलिक को रीटेन किया है। 

ऐसा माना जा रहा है कि जनवरी के पहले सप्ताह में आईपीएल ऑक्शन का आयोजन हो सकता है।