Placeholder canvas

IPL 2022 से नाम वापस लेना भारी पड़ा इस खिलाड़ी को, उन्ही के देश ने लगाया जबरदस्त जुर्माना

इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2022 यानी आईपीएल के 15वें संस्करण से अपना नाम वापस लेने वाले खिलाड़ी जेसन रॉय ( Jason Roy) को इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने दो मैच के लिए सस्पेंड कर दिया है। वहीं उन पर जुर्माना भी लगाया है। जिसके बाद बोर्ड ने उनके अपने रवैए को ना सुधारने की हालत में जुर्माना और सजा 12 महीने तक करने की बात की है। बता दें जेसन रॉय ( Jason Roy) ने IPL से बायो बबल के चलते अपना नाम वापस लिया था। जेसन रॉय ( Jason Roy) एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं। जानिए क्या है पूरी बात..

जेसन रॉय ने मानी अपनी गलती, ईसीबी ने बताई वजह

जेसन रॉय

इंग्लैंड के विस्फोटक खिलाड़ी सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय पर उनके दुर्व्यवहार के चलते दो मैच में प्रतिबंध लगाया है और साथ ही जुर्माना भी लगाया है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ECB का कहना है कि जेसन रॉय ने अच्छा व्यवहार नहीं किया। जिसके बाद बोर्ड को ये कदम उठाना पड़ा था। जबकि जेसन रॉय ने अपनी गलती भी मान ली है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ( England and Wales Cricket Board) ने कहा कि,

” क्रिकेट अनुशासन समिति द्वारा अनुशासन पैनल ने जेसन रॉय के खिलाफ आरोप में अपना फैसला सुनाया है। जेसन रॉय ने अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार कर लिया है, जो व्यवहार उन्होंने किया था वो उन्हें नहीं करना चाहिए था। इससे क्रिकेट, ईसीबी और उनकी खुद की बदनामी होती भी होती है। जेसन रॉय ने ECB के निर्देश 3.3 का उल्लंघन किया है”।

ये दंड 12 महीने का भी हो सकता है : ECB

JASON ROY

ईसीबी में आगे बताया कि जेसन रॉय जिन मैच के लिए उपलब्ध होंगे उनसे उनको दो मैच के लिए बाहर किया जायेगा। इस प्रतिबंध आगे भी बढ़ कर 12 महीने का भी हो सकता है अगर उन्होंने अपने व्यवहार को नहीं बदला। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि,

” जेसन रॉय इंग्लैंड के उन अगले दो मैचों से सस्पेंड होंगे, जिसके चयन के लिए वो उपलब्ध होंगे। मगर ये निलंबन 12 महीने का भी किया जा सकता है। हालांकि ये बात उनके व्यवहार पर निर्भर करती है। इसी के साथ उन पर दो मैच में सस्पेंड के साथ 2,500 यूरो का जुर्माना लगा गया है। उन्हें इस फाइन 31 मार्च 2022 तक भरना होगा”।

अभी एक की ओर से जेसन रॉय पर सस्पेंड और जुर्माने का कारण नहीं बताया गया है। जेसन रॉय अपने परिवार के साथ वर्तमान समय में मालदीव में छुटिया मना रहे हैं।

ALSO READ:IPL 2022: Rohit Sharma ने लगाया अपना रणनीतिक दिमाग, इस खतरनाक खिलाड़ी को बनाया अपना ओपनिंग पार्टनर!

बायो बबल के नाम पर IPL से वापस लिया अपना नाम

Jason Roy

जेसन रॉय इंग्लैंड के विस्फोटक खिलाड़ी है। उन्हें गुजरात टाइटंस ने उनके बेस प्राइज 2 करोड़ की कीमत के साथ अपने साथ शामिल किया था। लेकिन जेसन रॉय ने बायो बबल का नाम लेते हुए इंडियन प्रीमियर लीग के इस 15वें संस्करण से अपना नाम वापस ले लिया है। जेसन रॉय ने 2020 में भी अपना नाम IPL से वापस ले किया था। तब दिल्ली कैपिटल न3 उन्हें अपनी स्क्वाड में शामिल किया था।

ALSO READ:धोनी-कोहली नहीं, श्रेयस अय्यर ने इस खिलाड़ी को बताया भारतीय टीम का सबसे बेहतरीन कप्तान, जमकर किया तारीफ़