Placeholder canvas

IPL 2022 नहीं देख सकेंगे ऑनलाइन, उच्च न्यायालय ने इन वेबसाइटों को ब्लाक करने का दिया आदेश

IPL 2022 Broadcast And Live Telecast: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की शुरुआत पिछले साल 2021 के फाइनल मुकाबले को खेलने वाली टीम चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 26 मार्च को पहले मुकाबले के साथ होगा। इंडियन प्रीमियर लीग IPL दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली लीग है। लेकिन इसी के साथ कई साइट पर इसे गैरकानूनी ढंग से भी दिखाए जाने की कोशिश की जाती है। जिसके लिए इस बार दिल्ली हाई कोर्ट ने खासतौर पर सख्ती बरती है। न्यायालय ने साफ शब्दों में अपनी बात को समाने रखा है। जानिए क्या कहा दिल्ली हाई कोर्ट ने…

बिना अनुमति के दिखाने पर निषेधता जरुरी है

IPL

दिल्ली हाई कोर्ट ( Delhi High Court) की ओर से इस साल IPL में गलत तरीके से इंडियन प्रीमियर लीग के दिखाने और अन्य जरूरी चीजों के लिए पहले ही सतर्कता की बात कही है। उन्होंने कहा है कि जो भी वेबसाइट IPL के प्रायोजकों और विशेषाधिकार वाली सूची में नही है इनपर रोक लगाना जरूरी है। आईपीएल में कई वेबसाइट आईपीएल का लाइव प्रसारण यानी की लाइव स्ट्रीमिंग करती हैं। जिसके लिए कोर्ट ने हलफनामे का प्रस्ताव रखा है। बता दे, IPL के मैच स्टार स्पोर्ट्स और ऑनलाइन एप हॉटस्टार के सब्सक्रिप्शन पर उपलब्ध होते हैं। जिस पर दर्शक मैच देखते हैं।

hotstar

दिल्ली हाई कोर्ट की ओरसे न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने आईपीएल से जुड़े आदेश में कहा,

” अदालत पृथम दृष्या की बात से संतुष्ट है कि ऐसी वेबसाइटों के खिलाफ निषेधाज्ञा बहुत जरूरी है। जो कि आईपीएल के समय अचानक से सामने आ जाएं या पाइरेटिड सामग्री दिखाएं या फिर बिना अनुमति के और गैरकानूनी तरीके से टाटा आईपीएल 2022 के मुकाबले स्ट्रीम करना शुरू कर दें”।

दिल्ली हाई कोर्ट कि और से इंडियन प्रीमियर लीग के अधिकार खरीदने वाली कंपनियों के लिए कहा है कि जब अन्य वेबसाइटों के प्रायोजक टाटा IPL 2022 के मुकाबलों के अवैध स्ट्रीम करने का पता चलेगा। तब वो याचिकाकर्ता के साक्ष्य के साथ अदालत के सामने इस विषय में उनका हलफनामा दायर करने के अधिकारी होंगे। वो हलफनामा दायर कर सकते हैं।

ALSO READ:IPL 2022 नीलमी में नहीं मिले खरीदार, अब हनुमा विहारी समेत 7 खिलाड़ी खेलेंगे ढाका प्रीमियर लीग

दो नई टीम के जुड़ने से बढ़ गया रोमांच

IPL

इंडियन प्रीमियर लीग IPL में इस वर्ष दो नई आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ( Lucknow Super Giants) और गुजरात टाइटंस ( Gujrat Titans) जुड़ी हैं

जिसके बाद इंडियन प्रीमियर लीग IPL में इस बार और भी रोमांच देखने को मिलेगा। लीग मैच में प्ले ऑफ के लिए सभी टीम के बीच काफी टक्कर देखने को मिलेगी। इस अनुमान लगाया जा रहा है।

ALSO READ:IPL 2022: धोनी को लगा अब तक का सबसे बड़ा झटका, दीपक चहर और ऋतुराज के बाद CSK का ऑलराउंडर खिलाड़ी भी हुआ बाहर