Placeholder canvas

IPL 2022 से ठीक पहले फैंस के लिए आई बुरी खबर, मैदान में दर्शकों पर लगेगी रोक!

इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2022 का आयोजन जल्द ही शुरू होने वाला हैं। आईपीएल 2022 यानी के 15वें संस्करण के लिए 25 फीसदी दर्शको को आने की अनुमति मिली थी। जिसके बाद अब केंद्र सरकार के दखल के बाद एक बार फिर स्टेडियम के दरवाजे दर्शको के लिए बंद हो सकते है। Covid 19 के चलते यूं ही पिछले दो सत्र से फैंस और आईपीएल भारतीय दर्शको की पहुंच से दूर था। इस बार आईपीएल के लिए दर्शको को उम्मीद थी। लेकिन एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने की बात सामने आई है। जानिए क्या है पूरी बात….

25 फीसदी फैंस को थी अनुमति

IPL

IPL 2022 की शुरुआत 26 मार्च से कोलकाता नाइट राइडर्स ( KKR) ओर चेन्नई सुपरकिंग्स ( CSK ) के मैच के साथ हो रही थी। जिसके बाद फैंस के लिए एक खुशी की खबर तब आई जब पता चला इस सीजन में 25 फीसदी दर्शको को स्टेडियम में आने की अनुमति मिलेगी। जिसके लेकर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और बीसीसीआई के अधिकारियों के मध्य बातचीत हुई थी। इसके बाद 25 फीसदी फैंस के आने की पुष्टि और समय समय पर आईपीएल के लिए जो किया जा सकता है। उसको देखा जायेगा, ऐसा कहा गया था।

अगले 7 दिनो में लिया जा सकता है फैसला वापस

IPL-2022-BCCI

कोविड 19 के बीच आईपीएल में 25 फ़ीसदी फैंस के आने को अनुमति को आने वाले सात दिनों में वापस लिया जा सकता हैं। इसके पीछे कारण है covid का नया वैरिटेंट जिसको लेकर केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र सरकार को चेतावनी दी है।

महाराष्ट्र सरकार के स्वास्थ मंत्री राजेश टोपे ( Rajesh Tope) ने बताया कि ” हमें covid 19 से अलर्ट रहने के लिए केंद्र सरकार से पत्र मिला है क्योंकि यूरोपीय देशों, साउथ कोरिया और चीन में कोविड 19 के कैसे में बढ़ोतरी हुई है। इसे को देखते हुए हमने आइपीएल गवर्निग काउंसिल को पत्र जारी कर सतर्क रहने और उचित कदम उठाने के लिए कहा था। मैच को लेकर हम अभी कोई टिप्पणी नही करना चाहते हैं”।

ALSO READ:IPL 2022: आईपीएल की शुरुआत से पहले मयंक अग्रवाल ने की विजेता की भविष्यवाणी, इस टीम को बताया सबसे मजबूत

पूरी तरह बायो-बबल में होगा आईपीएल

IPL

IPL पर Covid 19 के संकट को देखते हुए आईपीएल मुंबई और महाराष्ट्र के कुल चार स्टेडियम में ही कराया जाएगा, जिसके लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। आईपीएल खिलाड़ियों को हवाई सफर नहीं करना होगा। साथ ही सभी खिलाड़ियों, अधिकारियो, स्टाफ और आईपीएल से जुड़े लोगों को पूरी तरह बायो बबल के घेरे में रहना होगा।

साथ ही बता दे, पिछले कुछ हफ्तों में कोरोना के मामलो में कमी आने के बाद 25 फीसदी मैच टिकट की बिक्री शुरू भी हुई थी। लेकिन युरीपीय देशों, चीन और साउथ कोरिया में covid के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहें हैं।

ALSO READ:IPL 2022: धोनी के लिए आई खुशखबरी, CSK के लिए पहला मैच खेलने को तैयार हुआ ये खिलाड़ी, टीम के CEO ने बताया नाम