Placeholder canvas

IND vs SL: श्रीलंका की धरती पर आया सिराज नाम का कोहराम, 5 साल बाद भारत बना एशिया का बादशाह! इतिहास की सबसे बड़ी जीत!

भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच आज कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में एशिया कप 2023 का रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने विकेट से एतिहासिक जीत दर्ज की। भारत ने इसी के साथ 7वीं बार एशिया कप के टाइटल पर कब्जा जमा लिया है। भारत की इस जीत में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अहम भूमिका निभाई।

बता दें कि भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच खेले गए इस एकतरफा मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय गेंदबाजों ने विरोधी बल्लेबाजों के खिलाफ घातक गेंदबाजी की। दरअसल, श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को मात्र 51 रनों का लक्ष्य दिया। जिसे टीम इंडिया ने 6.1 ओवर में हासिल कर लिया।

भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के सामने ध्वस्त हुआ श्रीलंका का बल्लेबाजी क्रम

भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच खेले गए खिताबी मैच में भारतीय गेंदबाजों ने जमकर कहर बरपाया। दिया। इस मुकाबले में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट हासिल किए। उन्होंने एक ओवर में 4 विकेट लेकर इतिहास रच दिया। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने 1 और हार्दिक पांड्या ने 3 विकेट हासिल किए।

इस मुकाबले में सिराज ने 16 गेंदों में 5 विकेट चटकाए। उन्होंने पथुम निसांका, सदीरा समराविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा और दसुन शनाका को आउट किया। इसके अलावा सिराज ने अपने छठवें ओवर में कुशल मेंडिंस का विकेट चटकाया। वहीं, पांड्या ने वेल्लालागे, प्रमोद मदुशन और पथिराना का विकेट हासिल किया। इसी के साथ श्रीलंका की टीम 15.2 ओवर में 50 रनों पर ऑलआउट हो गई।

ईशान किशन और गिल ने दिलाई भारत को शानदार जीत

51 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार पारी खेली। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे शुभमन गिल और ईशान किशन ने दमदार प्रदर्शन किया। दोनों ने साझेदारी निभाई। गिल ने इस मैच में 6 चौकों की मदद से 27 और 3 चौकों की मदद से 23 रन बनाए। दोनों इस मुकाबले में नाबाद रहे।

ALSO READ:Asia Cup 2023 : बांग्लादेश के खिलाफ मिली शिकस्त के बाद टीम मैनेजमेंट ने किया बड़ा फैसला, ये खिलाड़ी हुआ श्रीलंका के लिए रवाना