Placeholder canvas

डी कॉक या मारक्रम नहीं ये खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए बन सकता है काल, अकेले दम पर तोड़ सकता है जीत का सिलसिला

वनडे विश्व कप 2023 में टीम इंडिया का विजयी सफर जारी है। भारत ने अब तक खेले गए 6 मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की है। इसी के साथ भारतीय टीम प्वॉइंट्स टेबल में 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। आज टीम इंडिया अपना 7वां विश्व कप मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेल रही है। ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। उम्मीद है कि भारतीय टीम अपने जीत के रथ को जारी रखने में कामयाब होगी।

दोनों टीमों के बीच जारी पहले नंबर की लड़ाई

इसके बाद टीम इंडिया का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। ये मैच 5 नवंबर को कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में खेला जाएगा। इस दौरान दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। दरअसल, दोनों टीमों के बीच पहले और दूसरे नंबर को लेकर लड़ाई जारी है। भारत और साउथ अफ्रीका के खाते में 12 अंक हैं।

ऐसे में दोनों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी इस वक्त फॉर्म में चल रहे हैं। उनकी गेंदबाजी और बल्लेबाजी इस टूर्नामेंट में चर्चा का विषय बनी हुई है।

ये खिलाड़ी बन सकता है भारत के लिए काल

बता दें कि भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच में अफ्रीकी टीम का एक खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए मुसीबत बन सकता है। इस टीम में क्विंटन डी कॉक और ऐडन मार्क्रम जैसे कई पॉवर हिटर्स हैं। इनके अलावा भी एक ऐसा खिलाड़ी इस टीम में मौजूद है जो भारतीय टीम को दिन में तारे दिखा सकता है।

इस खिलाड़ी का नाम हेनरिक क्लासेन है। इस खिलाड़ी ने अब तक खेले गए मैचों में 315 रन बनाए हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज विरोधियों के लिए काल बने हुए हैं। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों को हेनरिक क्लासेन से सावधान रहने की जरुरत है।

वनडे विश्व कप 2023 के लिए साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड

तेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्विंटन डी कॉक, रीज़ा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, ऐडन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, कैगिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी, रासी वान डेर डुसेन, लिज़ाद विलियम्स।

ALSO READ: विश्व कप 2023 के बीच ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका, मैक्सवेल के बाद ये खिलाड़ी भी हुआ बाहर, सेमीफाइनल में पहुंचना अब मुश्किल