Placeholder canvas

हर्षा भोगले ने चुनी साल 2021 बेस्ट टी20 प्लेइंग XI, सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी को दिया जगह

by POONAM NISHAD

भारतीय मेंस क्रिकेट टीम में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी मौजूद है। खिलाड़ियों में अपने प्रदर्शन के दम पर अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम कमाया है। बल्लेबाज और गेंदबाज सभी में भारतीय टीम के अनेक खिलाड़ी मौजूद है। मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने हाल ही में 2021 की ऑल टाइम पसंदीदा टीम का ऐलान किया है। लेकिन हैरत की बात ये है कि इस टीम में मात्र एक भारतीय खिलाड़ी को ही स्थान मिल पाया है।

मात्र एक भारतीय खिलाड़ी को मिला स्थान

जसप्रीत बुमराह

क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले द्वारा चुनी गई पसंदीदा प्लेइंग 11 में मात्र एक भारतीय खिलाड़ी मौजूद है। हर्षा भोगले  ने अपनी इस टीम में जसप्रीत बुमराह को ही जगह दी है। जसप्रीत बुमराह भारतीय तेज गेंदबाज के तौर पर टीम में खेलते हैं। उन्हें भारतीय टीम का महत्वपूर्ण खिलाड़ी भी कहा जाता है।

ये सलामी जोड़ी चुनी है हर्षा भोसले ने

Mohammad Rizwan

इंग्लैंड के बल्लेबाज जोश बटलर और पाकिस्तान के मोहम्मद रिज़वान को सलामी जोड़ी का भार दिया है। पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद रिज़वान इस समय अच्छी फॉर्म में हैं। साथ ही साथ हाल में हुए टी20 विश्व कप में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। वहीं जोश बटलर को क्लासी बल्लेबाजी के लिए जाता है। अपनी बल्लेबाजी के दम पर वो मैच को बदलने का दम रखते हैं।

इन बल्लेबाजों को मिला स्थान

मोहम्मद रिज़वान और जॉस बटलर के अलावा मिचेल मार्श,मोइन अली,ग्लेन मैक्सवेल और विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल को टीम में स्थान दिया गया है। मिचेल मार्श भी इस वक्त अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। मोइन अली को भी बेहतरीन बल्लेबाज के रूप में देखा जाता है। वही ग्लेन मैक्सवेल में पिछले खेले गए आईपीएल में सबको अपने प्रदर्शन से हैरान कर दिया था। आंद्रे असल को विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में देखा जाता है।

ये दो खिलाड़ी ऑल राउंडर

राशिद खान

अफगानिस्तान के खिलाड़ी रशीद खान और वेस्टइंडीज के सुनील नारायण को टीम में ऑल राउंडर के स्थान पर रखा गया हैं। आईपीएल के दौरान राशिद खान ने अपने ऑलराउंडर स्किल का परिचय दिया था। वही सुनील नारायण को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है।

ALSO READ: SA vs IND: Aakash Chopra ने चुनी साउथ अफ्रीका टेस्ट के लिए भारतीय प्लेइंग 11, इन्हें मिली कप्तानी

शाहीन अफरीदी और एनरिक नॉर्टजे को मिली गेंदबाज की जगह

पाकिस्तान के गेंदबाज शाहीन अफरीदी को और एनरिक नॉर्टजे को टीम में स्थान दिया गया है। इसी के साथ जसप्रीत बुमराह को भी स्थान मिला है।

हर्षा भोगले की चुनी प्लेइंग 11

जोस बटलर, मोहम्मद रिजवान, मिचेल मार्श,मोइन अली,ग्लेन मैक्सवेल, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, राशिद खान, शाहीन अफरीदी, एनरिक नॉर्टजे और जसप्रीत बुमराह।

ALSO READ: T20 WORLD CUP 2021: ICC ने चुनी टी20 विश्व कप 2021 की बेस्ट प्लेइंग 11, इन खिलाड़ियों को दी जगह, जानिए किसे बनाया कप्तान

You may also like

-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00