Placeholder canvas

बेन स्टोक्स की वजह से ये इंग्लिश खिलाड़ी नहीं खेल पाएगा वनडे विश्व कप 2023, अब दिया बड़ा बयान

वनडे विश्व कप 2023 की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। इस टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर से होगा जिसका पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। टीम इंडिया इस महाकुंभ में अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर से करेगी। उम्मीद है कि 15 नवंबर को खेले जाने वाले फाइनल मैच में रोहित शर्मा एंड कंपनी खेलती नज़र आएगी और ट्रॉफी पर कब्जा जमाएगी।

स्टोक्स ने की वनडे में वापसी

वनडे विश्व कप 2023 के लिए सभी टीमों ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अस्थायी टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को शामिल किया गया है।

इस खिलाड़ी ने सालभर पहले इस फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। हालांकि, अब उन्होंने टीम में वापसी कर ली है। वहीं, एक खिलाड़ी को स्टोक्स की वजह से टीम में एंट्री मिली है। इस खिलाड़ी ने अब बड़ा बयान दिया है।

हैरी ब्रूक को नहीं मिली टीम में जगह, जताई निराशा

बता दें कि इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक को वनडे विश्व कप 2023 के लिए सेलेक्ट किए गए अस्थायी स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है। उन्हें इस टीम से बाहर रखा गया है। इस मुद्दे पर अब खिलाड़ी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के फैसले पर निराशा व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि,

“जाहिर तौर पर यह निराशाजनक है लेकिन मैं अभी इसके बारे में कुछ नहीं कर सकता। आपको बस आगे बढ़ना है। मैं इसके बारे में अब और नहीं सोचने की कोशिश कर रहा हूं। मेरी मैथ्यू मॉट या जोस बटलर के साथ ज्यादा बातचीत नहीं हुई है। स्टोक्स के वापस आने के बाद मैं शायद वर्ल्ड कप स्क्वाड में जगह बनाने से जूक जाउं। वह अब तक क्रिकेट खेलने वाले सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है, इसलिए मैं वास्तव में शिकायत नहीं कर सकता।“

वनडे विश्व कप 2023 के लिए इंग्लैंड की अस्थायी टीम

जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स।

ALSO READ: कर्नाटक प्रीमियर लीग में गरज रहा इस खिलाड़ी का बल्ला! 14 गेंदों में 70 रन बनाकर दिलाई सहवाग की याद