Placeholder canvas

विश्व कप फाइनल के बाद फैंस दे रहे थे ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी को ‘गालियां’, अब भारतीय नारी ने दिखाया अपना रौद्र रूप

वनडे विश्व कप 2023 का अंत ऑस्ट्रेलिया की जीत के साथ भले ही हो गया लेकिन इस टूर्नामेंट के किस्से अब भी बरकरार हैं। कंगारुओं के खेमे के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने इस विश्व कप में दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने विरोधी टीमों के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए अपनी टीम को कई मौकों पर जीत दिलाई।

फाइनल में रोहित का विकेट चटकाकर मैक्सवेल ने दिया था भारत को करारा झटका

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल ने घातक गेंदबाजी की। उन्होंने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का विकेट चटकाकर टीम इंडिया की पारी को तगड़ा झटका दिया था। हिटमैन इस मुकाबले में 47 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। पांचवीं बार इस टूर्नामेंट में रोहित फिफ्टी लगाने से चूक गए।

बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 9 मुकाबले खेले। इनमें उन्होंने 66.66 के शानदार औसत से 400 रन बनाए। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 201 रनों पर नाबाद रहा।

ये पारी स्टार ऑलराउंडर ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेली थी। इसके अलावा मैक्सवेल ने 6 विकेट भी अपने नाम किए। ऑस्ट्रेलिया की जीत पर अब उनकी पत्नी विनी रमन को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

मैक्सवेल की पत्नी ने लगाई ट्रोलर्स की क्लास

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय मूल की महिला विनी रमन से पिछले साल शादी रचाई थी। ऑस्ट्रेलिया की जीत पर विनी रमन को जश्न मनाते देखा गया था। इसपर भारतीय फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरु दिया, जिन्हें अब विनी ने खुद जबाव दिया है। उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल से ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगाई है।

ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी विनी रमन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि,

“मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि यह मुझे लिखना पड़ रहा है। लेकिन आप भारतीय होकर अपने जन्म स्थान के देश को सपोर्ट कर सकते हैं, जहां आप पले-बढ़े हो। इससे ज्यादा महत्वपूर्ण उस टीम को सपोर्ट कर सकते हैं जिसमें आपके पति और बच्चे के पिता खेलते हैं।”

पिछले साल हुई थी दोनों की शादी

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय मूल की विनी रमन से पिछले साल शादी की थी। दोनों ने 18 मार्च 2022 को एक लंबे अर्से तक डेट करने के बाद शादी रचाई थी।

आईपीएल के दौरान दिग्गज ने अपनी शादी की पार्टी भी दी थी। इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ियों को मस्ती करते देखा गया था।

ALSO READ: ‘जब तक हम जीत नहीं जाते…’ ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद आया शुभमन गिल का बयान, भारतीय फैंस से किया ये वादा