मे
मुकेश अंबानी की बेटी की शादी में अमिताभ बच्चन से लेकर इन दिग्गज सितारों ने परोसा खाना, तस्वीरें हो रही वायरल

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) भारत ही नहीं बल्कि विश्व के अमीर व्यक्तियों में से एक हैं। मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया इतना बड़ा भव्य और सुंदर है कि लोग उसकी झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। मुकेश अंबानी के घर पर अक्सर फंक्शन होता है। जिसमें बड़ी-बड़ी हस्तियां शिरकत करने पहुंचती हैं। मुकेश अंबानी ने अपनी बेटी ईशा की शादी काफी धूमधाम से की थी। इस शादी में बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।

2018 में मुकेश अंबानी की बेटी की हुई थी शादी

साल 2018 में मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी आनंद पिरामल के साथ हुई थी। इनकी शादी की बहुत ही भव्य हुई थी। जो  लोगों को आज भी याद करते हैं।

ईशा अंबानी की शादी सबसे महंगी शादी में शुमार है। बड़े-बड़े बॉलीवुड के सितारे पहुंचे थे। और यह सितारे लोगों को खाना सर्व कर रहे थे। जिसमें से ऐश्वर्या राय भी शामिल थी।

ईशा अंबानी की शादी में शाहरुख खान परोस रहे थे खाना

ईशा अंबानी की शादी में शाहरुख खान ऐश्वर्या राय का खाना सर्व करते वक्त की  तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सिर्फ शाहरुख खान  ही नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन भी शादी में गए थे और वह मिठाई सर्व करते नजर आए थे। वहीं इस लिस्ट में आमिर खान का भी नाम है। जिन्होंने खाना सर्व किया था।

इस वजह से सितारों में परोसा था खाना

मुकेश अंबानी की बेटी की शादी में बड़े-बड़े सितारों ने खाना परोसा।यह एक रस्म होती है जिसमें लड़की के घर वाले लड़कों की खातिरदारी करते हैं।  इसी रस्म में इन सितारों ने इसमें हिस्सा लिया था।

बता दें कि ईशा अबांनी की शादी को लोग आज भी याद करते हैं। इनकी शादी बहुत भव्य तरीके से हुई। जिसमें करोड़ो से ज्यादा पैसे खर्च किए गए। जहां बड़े बड़े दिगग्ज पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें-OTT पर इस दिन रिलीज होगा फिल्म ‘आदिपुरुष’, जानिए किस OTT प्लेटफॉर्म पर होगा रिलीज

Published on June 29, 2023 3:53 pm