dhoni

बुधवार, 23 अगस्त को चांद की सतह पर भारत के चंद्रयान-3 ने सॉफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रच दिया। हर भारतीय के लिए ये पल गौरव करने वाला था। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिग करने वाला भारत इकलौता और पहला देश बन गया है। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इसका जश्न मनाते देखा गया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद धोनी ने इस तरह मनाया जश्न

बता दें कि भारत को 3 बार आईसीसी की ट्रॉफी दिलाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को 23 अगस्त की शाम को जश्न मनाते देखा गया। सीएसके के कप्तान चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की खुशी मनाते दिखे।

उन्होंने ये पल अपनी फैमिली के साथ एन्जॉय किए। धोनी का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारतीय कप्तान को इस खास पल को सेलिब्रेट करते देखा जा रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को ब्लू टीशर्ट और जिम शॉर्ट्स में देखा जा सकता है। वह शांति के साथ चंद्रयान-3 की लैंडिंग को देखते नज़र आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद ताली बजाते दिखते हैं।

ये पल हर किसी के लिए गौरव करने वाला था। इसके अलावा धोनी की पत्नी साक्षी ने भी एक वीडियो अपने इंस्टा हैंडल से शेयर किया है। इसमें उनकी बेटी जीवा को चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सेलिब्रेशन करते देखा जा रहा है।

इन क्रिकेटर्स ने भी दी बधाई

मालूम हो कि धोनी के अलावा क्रिकेट जगत की तमाम हस्तियों ने भारत की इस सफलता पर प्रतिक्रिया दी हैं। क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग पर ट्वीट किया।

उन्होंने लिखा कि,  “विजय विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊँचा रहे हमारा।” वहीं, पूर्व भारतीय कप्तान और मौजूदा धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “चंद्रयान-3 की टीम को बधाई। आपने देश को गौरवान्वित किया है। जय हिंद!”

गौरतलब है कि चांद की सतह पर लैंडिंग करने वाला भारत चौथा देश बन गया है। इससे पहले अमेरिका, चीन और रुस चांद पर लैंड कर चुके हैं। वहीं, भारत पहला ऐसा देश बन गया है जिसने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखा है। हर एक भारतवासी के लिए गौरवान्वित करने वाला पल है।

ALSO READ: BCCI ने सिर्फ 2 मैचों में खत्म किया इस भारतीय खिलाड़ी का करियर, तिहरा शतक लगाने के बाद आज तक नही मिला मौका!

Published on August 25, 2023 4:01 pm