Placeholder canvas

भारतीय टीम की कप्तानी में धोनी की कमी पूरा कर सकता है ये खिलाड़ी, वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी ने बताया नाम

भारतीय टीम और वेस्टइंडीज टीम 6 फरवरी से एक दूसरे के खिलाफ श्रृंखला खेलने जा रही है। इस सीरीज में वेस्टइंडीज की ओर से कायरान पोलार्ड और भारत को और से रोहित शर्मा टीम की अगुवाई कर रहे है। द लीजेंड लीग के मौके पर डेरेन सैमी ने भारतीय टीम के कप्तान पर चल रही जद्दोजहत में अपनी राय सबके सामने रखी। जिस पर उन्होंने इस खिलाड़ी को पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जैसा बता दिया।

रोहित शर्मा एक प्रेरणास्रोत कप्तान हैं

रोहित शर्मा

द लीजेंड लीग के मौके पर पीटीआई से बातचीत के दौरान डेरेन सैमी ने आगामी भारतीय और वेस्टइंडीज दौरे को लेकर रोहित शर्मा की तारीफ की है। साथ ही उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिहाज से रोहित शर्मा को उम्दा कप्तान भी बताया है। उन्होंने कहा कि,

” विराट कोहली मैदान पर काफी अच्छे खिलाड़ी है। जिस कारण टीम में कोई कमी नही होगी। मैंने रोहित शर्मा को आईपीएल के दौरान कप्तानी करते देखा है। जिसके बाद मैं कह सकता हूं कि वो एक प्रेरणादायी कप्तान है। वो जीत दर्ज करने वाले महेंद्र सिंह धोनी, गौतम गंभीर जैसे कप्तानों की सूची में आते हैं”।

धोनी जैसे कप्तान हैं रोहित शर्मा : डेरेन सैमी

Darren-Sammy

वेस्टइंडीज के खिलाड़ी डेरेन सैमी ने अपनी बातचीत में कहा कि भारतीय क्रिकेट पर चिंता करने की जरूरत नही है। वो अच्छे हाथों में है। भारतीय टीम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने जैसे टूर्नामेंट में कोई कहा प्रदर्शन नही किया। लेकिन प्ले ऑफ मे टीम को पहुंचने में उनका जवाब नही है। डेरेन सैमी ने कहा कि,

” रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में खिलाड़ियों से प्रदर्शन करना जानते हैं। वो नतीजे लाते है, ट्राफी जितना जानते हैं। मैं भारतीय क्रिकेट के विषय में चिंतित नहीं हूं, वो सही हाथों में है। आप महेंद्र सिंह धोनी का उदाहरण देख सकते हैं। वो टूर्नामेंट में कुछ खास प्रदर्शन नही करते हैं लेकिन टीम को प्ले ऑफ तक ले जाना जानते हैं”।

ALSO READ:IND vs WI: रोहित शर्मा का सबसे भरोसेमंद था ये खिलाड़ी कप्तान बनते ही दिखा दिया बाहर का रास्ता

वेस्टइंडीज दौरे पर क्या कहा डेरेन सैमी ने

TEAM INDIA

आगामी भारत और वेस्टइंडीज दौरे के लिए डेरेन सैमी ने कहा कि भारत को और से रोहित शर्मा और वेस्टइंडीज की ओर से कैरान पोलार्ड के बीच अच्छे मुकाबले होंगे। पोलार्ड का भारतीय टीम के खिलाफ ये दौरा आसान नहीं जीने वाला है। जहां भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका से 0-3 से वनडे हार कर ये सीरीज खेलने जा रही है। वहीं वेस्टइंडीज टीम 1-2 से आयरलैंड से सीरीज हारकर भारतीय टीम से सीरीज खेलेगी।

ALSO READ:U-19 WORLD CUP 2022: सेमीफाइनल में पहुंची इंग्लैंड की टीम, जानिए कब और किससे है भारतीय टीम का मुकाबला