Placeholder canvas

वनडे विश्व कप 2023 से पहले टीम के लिए आई बुरी खबर इस दिग्गज क्रिकेटर की सेक्स चैट हुई वायरल, रेप के आरोप में हुआ गिरफ्तार

वनडे विश्व कप 2023 की शुरुआत में अब 15 दिन से भी कम समय बचा है। भारत की मेजबानी में शुरु होने जा रहे इस महाकुंभ का आगाज 5 अक्टबूर से होगा। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर से करेगी। वहीं, 14 तारीख को भारत और पाकिस्तान के बीच इस टूर्नामेंट का हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। उम्मीद है कि भारतीय टीम आगामी विश्व कप का खिताब जीतकर 10 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने में कामयाब होगी।

रेप के आरोप में गिरफ्तार हुआ क्रिकेटर

वनडे विश्व कप 2023 के लिए ज्यादातर टीमों की अनाउंसमेंट हो गई है। सभी टीमें आगामी टूर्नामेंट के लिए तैयार हैं। इस बीच श्रीलंका का एक क्रिकेटर एक बार फिर मुसीबत में फंस गया है। उसकी सेक्स चैट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस चैट में वह महिला को मिलने के लिए बुला रहे हैं।

बता दें कि हम जिस क्रिकेटर की यहां बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि श्रीलंका क्रिकेट टीम के क्रिकेटर दनुष्का गुणतिलका हैं। वह अपने कारनामों के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं सिवाए क्रिकेट के। टी20 विश्व कप 2022 के दौरान ये खिलाड़ी चर्चा का केंद्र उस वक्त बना था जब उनपर एक महिला के साथ जबरदस्ती करने का आरोप लगा था। ये टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया में हुआ था और पुलिस ने उन्हें रेप के आरोप में गिरफ्तार भी किया था।

सेक्स चैट हुई वायरल

दनुष्का गुणतिलका ने टी20 विश्व कप 2022 के दौरान सिर्फ एक मैच खेला था। इस मैच में वह बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट आए थे। इसके बाद चोट के चलते उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। तभी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये एक महिला क्रिकेटर से दोस्ती की और उससे मिलकर उसके साथ रेप करने की कोशिश की।

इस आरोप में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था। अब उस महिला के सात दनुष्का की सेक्स चैट वायरल हो रही है। इसमें वह महिला को मिलने के लिए बुला रहे हैं। यहां तक कि क्रिकेटर महिला की फ्लाईट की टिकट तक करने के लिए तैयार हो जाते हैं।

वनडे विश्व कप 2023 के लिए श्रीलंका की टीम

दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसानाका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल जेनिथ परेरा, कुसल मेंडिस (उपकप्तान), चैरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, सदीरा समाराविक्रमा, महीश थीक्षाना, डुनिथ वेललागे, मथीशा पथिराना, कासुन राजिथा, दुशान हेमंथा, बिनुरा फर्नांडो, प्रमोद मदुशन।

ALSO READ: वनडे विश्व कप 2023 से पहले इन 2 भारतीय खिलाड़ियों पर लगा मैच फिक्सिंग का आरोप, भारत का ये खिलाड़ी शामिल!