Placeholder canvas

IPL 2022: KL RAHUL नहीं ये खिलाड़ी होगा इस साल का सबसे महंगा खिलाड़ी, तोड़ेगा सबका रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वे संस्करण के लिए 12 और 13 फरवरी में बैंगलोर में ऑक्शन होने जा रहा है। इस ऑक्शन के लिए सभी फ्रेंचाइजी तैयार दिखाई दे रही हैं। खिलाड़ियों ने अपने नाम का रजिस्ट्रेशन भी करा दिया है। लेकिन हर साल ही ऑक्शन में कोई अलग नाम ही सबसे ज्यादा बिडिंग का हिस्सा होता है। इस बार भी ऑक्शन के कई दिग्गज खिलाड़ियों को छोड़कर इस खिलाड़ी के नीलामी में सबसे ज्यादा पैसा कमाने की उम्मीद की जा रही है।

 IPL ऑक्शन में KL RAHUL को भी छोड़ देगा पीछे

KL RAHUL

इस बार अभी तक लखनऊ फ्रेंचाइजी की ओर से केएल राहुल का नाम सबसे ऊपर आ रहा है। लखनऊ फ्रेंचाइजी में केएल राहुल को 17 करोड़ की बड़ी रकम के साथ अपने नाम किया है। विराट कोहली को भी 15 करोड़ की कीमत के साथ अपने साथ रखा गया है। लेकिन इस खिलाड़ी के इन दोनो को पीछा छोड़ने की उम्मीद की जा रही है। साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी क्रिस मॉरिस केएल राहुल को भी बिडिंग में पैसे के मामले में सबसे पीछे छोड़ देंगे। इसकी उम्मीद की जा रही है। पिछले IPL 2021 में क्रिस मॉरिस को 16.25 करोड़ की रकम में ख़रीदा गया था।

विशेषज्ञ का मानना इस बार सबसे महंगे खिलाड़ी साबित होंगे

क्रिस मॉरिस

पिछले आईपीएल (IPL) 2021 में क्रिस मॉरिस को 16.25 करोड़ की रकम में ख़रीदा गया था। जिसके बाद इस सीजन में ऑक्शन में क्रिश मारिश को और बेहतर रकम में खरीदने की कोशिश की जायेगी। ऐसा क्रिकेट पंडितों का मानना है। 12 और 13 फरवरी को होने वाले ऑक्शन में फ्रेंचाइजी की इस खिलाड़ी पर काफी नज़र रहेंगी।

ALSO READ:IPL 2022: नीलामी लिस्ट में इस देश से सबसे ज्यादा विदेशी खिलाड़ी ऑक्शन के लिए दिए नाम, इन स्टार खिलाडियों ने नाम लिया वापस

श्रेयस अय्यर और डेविड वार्नर से ज्यादा रकम ने खरीदा जायेगा ये खिलाड़ी

श्रेयस अय्यर

इस ऑक्शन के लिए सबसे चर्चा में रहने वाले नामों में श्रेयस अय्यर, आर अश्विन और डेविड वार्नर का नाम है। इन खिलाड़ियों पर ज्यादा से ज्यादा फ्रेंचाइजी दांव खेलना चाहेगी। लेकिन इस बार क्रिस मारीश भी इस बार चर्चा का विषय रहेंगे। ये बात सामने आई है।

ALSO READ:IPL 2022 Mega Auction: सबसे ज्यादा पैसे लेकर नीलामी में उतरेंगी प्रीटी जिंटा, जानिए किस टीम के पास बचा है कितना पैसा