Placeholder canvas

Nightlife in Lucknow: नाइटलाइफ के लिए लखनऊ की ये पांच जगहें हैं बेहद खास, मात्र 500 रूपये है एंट्री फीस

लखनऊ (Lucknow) नवाबों का शहर है और लखनऊ (Lucknow) शहर अपनी तहजीब और नजाकत के लिए मशहूर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, नवाबों के शहर लखनऊ (Lucknow) में नाइटलाइफ के लिए एक कई जगह है। जो काफी ज्यादा मशहूर हैं।

इन जगहों पर लोग अपनी नाइटलाइफ को इंजॉय करते हैं और अपने दोस्तों और स्पेशल वन के साथ वक्त बिताते हैं। आज हम आपको उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) यानी नवाबों के शहर की पांच खूबसूरत जगह बताने जा रहे हैं।

जीरो डिग्री डिस्को

अगर आप पहली बार लखनऊ आए हैं तो आप यहां पर जीरो डिग्री डिस्को और लॉन्ज में जरूर जाइए। ये गोमती नगर के रिवरसाइड मॉल में है। ये शाम से लेकर देर रात तक खुला रहता है। यहां पर एक लोगों की एंट्री फीस 500 रूपए है। खाने के भी कई शानदार ऑप्शन भी आपको मिलेंगे। ये सेफ्टी के लिहाज से भी बेहद सही और उचित जगह है।

बिग डैडी

अगर आप लखनऊ में डिस्को क्लब और नाइट लाइफ एंजॉय करना चाहते हैं, तो बिग डैडी एकदम अब बेहद खूबसूरत जगह है। यह गोमती नगर के साइबर हाइट्स में उपस्थित है। यहां पर 1 लोगों की फीस 700 है। यहां पर आपको खाने के लिए भी कई सारे ऑप्शन मिलेंगे। यहां की डेकोरेशन, ड्रिंक सब शानदार है।

चटोरी गली

लखनऊ की सबसे खास और अहम जगह है, यहां पर आप देखेंगे कि हर शाम यहां पर युवा आते हैं और अच्छा वक्त बिताते हैं। चटोरी गली 1090 चौराहा से 500 मीटर ही दूर है।

यहां पर शाम से लेकर रात 12 से 1 बजे तक लोगों की भीड़ रहती है। यहां पर लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ आते हैं और लखनऊ के स्ट्रीट फूड का लुफ्त उठाते हैं।

हजरतगंज

लखनऊ की शान और लखनऊ की धड़कन हजरतगंज में भी लोग शाम से लेकर रात 2 बजे तक वक्त बिताते हैं। यहां के लोग कहते हैं चलो गंजिंग करते हैं। यहां पर आपको हर चीज मिलेगी।

गौमती बैराज

गौमती बैराज भी बेहद खास जगह हैं जहां पर लोग शाम के वक्त अपनों के साथ वक्त बिताते है। यहां पर आपको कई स्ट्रिट्स फूड के आप्शन भी मिलेंगे।

ALSO READ: सोशल मीडिया पर आधे कपड़े में तहलका मचा रही Sofia Ansari, परिणिति-राघव की सगाई छोड़ देखने को मजबूर हुए लोग