Placeholder canvas

एशेज की हार का गुस्सा इंग्लैंड ने IPL पर उतारा, इन खिलाड़ियों ने नीलामी से वापस लिया नाम

भारतीय क्रिकेट लीग(IPL) के 15वें संस्करण का आयोजन इस साल अप्रैल और मई के महीने में किया जाएगा। जिसके लिए बीसीसीआई ने मेगा ऑक्शन तारीख 12 और 13 फरवरी को बैंगलोर में आयोजित किया है। लेकिन इस साल एक बार फिर कॉविड और बायो बबल के कारण खिलाड़ी अपना नाम इस साल लीग से वापस ले रहे है। इसके अन्य और भी कारण है। इसी क्रम में इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने भी अपना नाम वापस लेने का मन बना लिया है। इससे पहले भी एक और इंग्लैंड के खिलाड़ी में आईपीएल से अपना नाम वापस लिया था।

बेन स्टोक्स इंग्लैंड टीम का ध्यान देना चाहते हैं

बेन स्टोक्स

30 वर्षीय ऑल राउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स इस साल आईपीएल का हिस्सा नहीं नजर आयेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि नीलामी के लिए जाने वाले अपने नाम को इस खिलाड़ी में वापस ले लिया है। बेन स्टोक्स अपनी इंग्लैंड की टीम की तरफ से अपने खेल पर ध्यान देना चाहते हैं। जिसके कारण उन्होंने नीलामी से अपना नाम वापस लेने का निर्णय किया है।

टीम के साथ करना चाहते है तैयारी

बेन स्टोक्स को इंग्लैंड की टीम के साथ वेस्टइंडीज के साथ दौरे पर जाना है। जोकि मार्च के अंत तक समाप्त होगा। जिसके बाद उन्हें जून में इंग्लैंड में ही न्यूजीलैंड के साथ सीरीज खेलनी है। इस समयांतराल के मध्य बैन स्टोक्स डरहम के लिए काउंटी क्रिकेट खेलने की तैयारी में है। ऐसा वेबसाइट की रिपोर्ट कहती है।

आईपीएल में सबसे महंगे बिक चुके है खिलाड़ी

IPL

2017 के ऑक्शन में राइजिंग पुणे सुपरजयंत में 14.5 करोड़ की भरी रकम के साथ इस ऑल राउंडर खिलाड़ी को अपने खेमे में शमिल किया था। हालांकि अगले साल ही बेन स्टोक्स वापस ऑक्शन का हिस्सा थे। राजस्थान रॉयल्स ने लगभग 12 करोड़ की रकम के साथ उन्हे अपनी टीम में शामिल किया था। 2017 में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर उनकी टीम ने फाइनल तक की रह बनाया थी।

ALSO READ: IPL 2022: लखनऊ टीम ने KL Rahul को इतने करोड़ देकर बनाया कप्तान, इन 2 खिलाड़ियों की खुली किस्मत इतने करोड़ में ख़रीदा

जो रूट और जोफ्रा आर्चर भी आईपीएल से बाहर

जो रूट

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और जोफ्रा आर्चर भी इस साल आईपीएल में नही नजर आयेंगे। जो रूट ने सबसे पहले इंग्लैंड की क्रिकेट टीम की ओर से अपना नाम आईपीएल से वापस लिया था। जिसके बाद ऑल राउंडर खिलाड़ी बैन स्टोक्स ने भी अपना नाम वापस किया। साथ ही इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर भी इस साल आईपीएल से दूर रह सकते है। लंबे समय से जोफ्रा आर्चर अपने इंजरी का शिकार है।

ALSO READ:IPL 2022: अहमदाबाद ने फाइनल किए अपने 3 खिलाड़ी, इस खिलाड़ी को 14 करोड़ देकर बनाया कप्तान, 3 में 2 भारतीय खिलाड़ी शामिल