Placeholder canvas

IPL 2022: लखनऊ टीम ने KL Rahul को इतने करोड़ देकर बनाया कप्तान, इन 2 खिलाड़ियों की खुली किस्मत इतने करोड़ में ख़रीदा

IPL 2022 की तैयारी काफी समय से चल ही रही थी लेकिन अब इसकी रफ्तार और भी बढ़ गई है। IPL मेगा नीलामी से पहले लखनऊ फ्रेंचाइजी ने भारतीय सलामी बल्लेबाज KL Rahul को अपने साथ जोड़ लिया है। मौजूदा भारतीय कप्तान KL Rahul को लेकर पहले से ही ऐसी खबरें आ रही थी कि वो लखनऊ टीम का हिस्सा होंगे, लेकिन टीम ने अब ऑफिश्यली रूप से इसकी घोषणा कर दी है। 

के राहुल के साथ ये दो खिलाड़ी हुए शामिल

lucknow

IPL 2022 में लखनऊ ने KL Rahul के रूप में अपना कप्तान चुना है, साथ ही ऑस्‍ट्रेलिया के स्‍टार खिलाड़ी Marcus Stoinis को भी लखनऊ की टीम ने अपने साथ जोड़ने का काम किया है। इसके अलावा अनकैप्‍ड भारतीय खिलाड़ी Ravi Bishnoi भी इस टीम का हिस्सा होंगे। पहले ऐसे अटकले थी कि युजवेंद्र चहल लखनऊ टीम के साथ जुड़ सकते हैं, लेकिन चहल की जगह टीम ने युवा भारतीय स्पिनर Ravi Bishnoi पर भरोसा जताया है।

लखनऊ की टीम ने KL Rahul को 15 करोड़ में अपने साथ जोड़ा है। वहीं ऑस्‍ट्रेलिया के स्‍टार ऑलराउंडर मार्कस स्‍टोइनिस को 11 करोड़, तो रवि विश्नोई को 4 करोड़ रुपये दिए गए हैं। वही फ्रेंचाइजी मेगा ऑक्शन में 60 करोड़ रुपये के साथ उतरेगी।

IPL 2022 में लखनऊ के पाले में शानदार खिलाड़ी

KL-Rahul-Ravi-Bishnoi-Marcus-Stoinis

KL Rahul ने 2013 में अपने IPL करियर की शुरुआत की। उनकी पहली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर थी। राहुल 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा बने और 2016 में बैंगलोर ने उन्हें ट्रेड कर लिया। साल 2018 की नीलामी में किंग्स इलेवन पंजाब ने 11 करोड़ रुपये देकर उन्हें खरीद लिया। राहुल पंजाब की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 56.62 के औसत से 2548 रन बनाए। उन्होंने 25 बार 50 प्लस स्कोर बनाया। इसमें दो शतक शामिल हैं। यह सब उन्होंने 55 पारियों में किया।

रवि बिश्नोई को पंजाब ने अंडर-19 विश्व कप के बाद खरीदा था। भारत की अंडर-19 टीम ने 2020 के फाइनल में जगह बनाई थी और विश्व कप में रवि बिश्नोई का प्रदर्शन शानदार रहा था। वह इस विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उन्होंने अपने पहले सीजन में बिश्नोई ने 14 मैचों में 12 विकेट अपने नाम किए। 2021 में उन्होंने पंजाब के लिए नौ मैच खेले और 12 विकेट झटके।

मार्कस स्टॉयनिस की बात करें तो यह उनकी चौथी IPL फ्रैंचाइजी होगी। 2015 में उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के साथ सफर की शुरुआत की। 2020 में वापस दिल्ली में लौटे। इस बीच उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए भी क्रिकेट खेला।

ALSO READ: के एल राहुल से इन 3 खिलाड़ीयों के भविष्य पर मंडरा रहा है खतरा, खत्म हो सकता है करियर

अहमदाबाद ने भी किया अपने 3 खिलाड़ी का ऐलान

Hardik-Pandya-Shubman-Gull-Rashid-Khan

अहमदाबाद ने हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल और राशिद खान को अपने साथ जोड़ा है। गिल पिछले सीजन में कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेले थे। हालांकि टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया था। वहीं राशिद लंबे समय तक सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रहे थे। फ्रेंचाइजी ने उन्होंने रिलीज करने का फैसला किया। पांड्या और राशिद को 15-15 करोड़ रुपये मिलेंगे तो वहीं शुभमन गिल को 7 करोड़ रुपये मिलेंगे।

ALSO READ: IND vs SA: पहले वनडे इस ओपनिंग के साथ उतरेगी भारतीय टीम, इस सलामी बल्लेबाज को अंतिम मौका