Placeholder canvas

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने चुनी अपनी ऑल टाइम XI, विराट कोहली का नाम नही शामिल

BCCI के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय खिलाड़ी व कप्तान सौरव गांगुली ने अपनी ऑल टाइम फेवरेट टीम चुन ली है। हैरानी ये है कि सौरव गांगुली द्वारा चुनी गई इस टीम में सिर्फ दो भारतीय खिलाड़ियों का नाम है। जबकि कई ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ियों को इसमें जगह मिली है। विराट कोहली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को टीम में जगह नही दी गई है। जानिए किसे मिली है टीम में जगह….

2 भारतीय खिलाड़ियों को मिली टीम में जगह

Ganguly_Dravid_Sachin_Laxman

सौरव गांगुली द्वारा चुनी गई टीम में सिर्फ दो भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और द वॉल के नाम से मशहूर वर्तमान में भारतीय मेंस टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को टीम में जगह मिली है। सौरव गांगुली के बाद राहुल द्रविड़ ने ही टीम की कमान को संभाला था। संचिन तेंदुलकर को सदी का सबसे बड़े खिलाड़ी के गिनती में रखा जाता है। सचिन के नाम 100 शानदार शतकों का रिकॉर्ड भी है।

कंगारू खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा

सौरव गांगुली की इस टीम में सबसे ज्यादा कंगारू खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाया गया है। मैथ्यू हेडन, रिकी पोंटिंग, शेन वार्न और ग्लेन मैकग्रा चार ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ियों को टीम में स्थान दिया है। इसी के साथ जैक कैलिस और डेल स्टेन को दक्षिण अफ्रीका की टीम से जगह दी गई है।  कुमार संगकारा और मुथैया मुरलीधरन को श्रीलंका कि टीम से जगह दी गई है। इंग्लैंड के एक खिलाड़ी एलिस्टेयर को जगह मिली है। पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ न्यूजीलैंड के एक भी खिलाड़ी को जगह नही मिली है।

ALSO READ: शेन वॉर्न ने चुना मौजूदा समय के टॉप 5 टेस्ट बैट्समेन, इस भारतीय दिग्गज को दिया जगह

विराट कोहली को नही दिया अपनी टीम में स्थान

विराट कोहली

सौरभ गांगुली ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ ही साथ विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी जिन्होंने भारत को दो विश्व कप अपनी कप्तानी में दिलाए, उनको जगह नही मिली है।

सौरव गांगुली द्वारा चुनी गई ऑल टाइम फेवरेट प्लेइंग 11

मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया), एलिस्टेयर कुक (इंग्लैंड), राहुल द्रविड (भारत), सचिन तेंदुलकर (भारत), जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका), रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया), कुमार संगकारा (श्रीलंका), शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया), डेल स्टेन (दक्षिण अफ्रीका), मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) और ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया)

ALSO READ: Shane Watson ने इन 2 भारतीय खिलाड़ियों को बताया अपना और दुनिया का सर्वश्रेष्ठ कप्तान