Placeholder canvas

सौरव गांगुली की होगी BCCI से छुट्टी अब ये दिग्गज भारतीय खिलाड़ी बन सकता है अगला बीसीसीआई अध्यक्ष

BCCI President Election 2022 : आगामी आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 (T20 World Cup 2022) के लिए भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। टीम ने अपनी जीत की तैयारी भी शुरू कर दी है, लेकिन इसी बीच अब आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) के बीच में एक भारतीय दिग्गज की छुट्टी होने की खबर सामने आई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( BCCI ) से इस दिग्गज की छुट्टी होने वाली है।

BCCI अध्यक्ष नहीं रहेंगे सौरव गांगुली

भारतीय क्रिकेट कट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) इस समय काफी चर्चा में हैं। वो काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) आगामी 18 अक्टूबर के बाद से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई का हिस्सा नहीं होंगे।

दिल्ली में गुरुवार को हुई बैठक में बीसीसीआई के दिग्गजों की दो अहम बैठकें हुई थीं, जिसमे एक बैठक में एक अहम फैसला लिया गया, जिसमें बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे, ये बात निकलकर समाने आई।

दिल्ली में हुई इस बैठक में मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly), सचिव जय शाह (Jay Shah), उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन, कोषाध्यक्ष अरुण सिंह धूमल भी शामिल थे।

Also Read : IND vs SA: दूसरा वनडे जीतने के लिए शिखर धवन चलेंगे बड़ी चाल, इस खिलाड़ी की करायेंगे प्लेइंग 11 में एंट्री

एक नहीं दो जगह हुई बैठक

आपको जानकार हैरानी होगी, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई में इसके लिए दो बैठक हुई, जिसमें एक बैठक तो होटल में और दूसरी बैठक भाजपा के एक दिग्गज मंत्री के घर पर हुई थी, जिसके बाद ये बात बैठक में तय हुई कि सौरव गांगुली अध्यक्ष पद का चुनाव इस बार नही लड़ेंगे।

अब ईएमयू बात भी समाने आई है कि जय शाह सचिव पद का चुनाव लड़ सकते हैं। सौरव गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष पद से हटने के बाद इन दो नाम पर चर्चा है।

रोजर बिन्नी ले सकते हैं उनकी जगह

सौरव गांगुली के बाद अब अध्यक्ष पद के लिए 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रोजर बिन्नी और कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला में से एक को अध्यक्ष बनाया जायेगा। ये दो नाम समाने आए हैं, इसी के साथ ही केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के भाई अरुण ठाकुर एक बार फिर अध्यक्ष के पद के लिए नॉमिनेशन भरेंगे।

मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) के साथ संयुक्त सचिव जयेश जार्ज और आइपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल को भाग लेने की अनुमति नहीं है। बीसीसीआई (BCCI) अध्यक्ष का चुनाव मुंबई में 18 अक्टूबर को किया जाएगा।

Also Read : IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ बाकी बचे 2 मैच में बेंच ही गर्म करते नजर आयेंगे ये भारतीय खिलाड़ी, कप्तान शिखर धवन शायद ही देंगे मौका