Placeholder canvas

Asia Cup 2023: श्रीलंका के लिए फाइनल से पहले आई बुरी खबर बाहर हुआ ये मैच विनर खिलाड़ी, आननफानन में इस खिलाड़ी को दी गई जगह

एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) का 16वां संस्करण अब अपने चरम पर पहुंच गया है। कल यानी 17 सितंबर को इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जाएगा। ये मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच होगा। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने जा रहे इस मैच के लिए दोनों टीमें तैयारियों में जुटी हैं। दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।

उम्मीद है कि भारतीय टीम खिताब हासिल करने में कामयाब होगी। इस बीच खबर आ रही है कि श्रीलंका की टीम का एक खिलाड़ी चोट के चलते इस मुकाबले में नहीं खेल पाएगा।

श्रीलंका को लगा तगड़ा झटका

बता दें कि एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के फाइनल मुकाबले से पहले श्रीलंका की टीम को तगड़ा झटका लगा है। टीम का एक खिलाड़ी चोट की वजह से बाहर हो गया है। इस खिलाड़ी ने अब तक इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। हम जिस प्लेयर की यहां बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि श्रीलंका के स्टार स्पिनर महेश तीक्षना हैं। वह मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से भारत बनाम श्रीलंका मैच का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

महेश तीक्षना को ये चोट पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान लगी थी। फील्डिंग के वक्त वह दाएं पैर में हैमस्ट्रिंग का शिकार हो गए थे। उनके पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव हो गया था। जिसकी वजह से उन्हें अब एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के फाइनल मैच में आराम देने का निर्णय लिया गया है।

इस खिलाड़ी को मिला मौका

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने स्टार प्लेयर महेश तीक्षाना की चोट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि,

“महेश तीक्ष्णा, जिनकी पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान दाहिनी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था, फाइनल के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। स्कैन कराया गया और मांसपेशियों में चोट की पुष्टि हुई।”

भारत बनाम श्रीलंका मैच के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम के सेलेक्टर्स ने महेश तीक्षाना की जगह सहान अराचिगे को शामिल किया है।

बोर्ड की तरफ से आगे जानकारी दी गई है कि,

“श्रीलंका क्रिकेट चयनकर्ताओं ने तीक्ष्णा की जगह सहान अराचिगे को टीम में शामिल किया है। पुनर्वास कार्य शुरू करने के लिए थीक्षाना हाई परफॉर्मेंस सेंटर लौट जाएंगे।”

Asia Cup 2023 के लिए श्रीलंका की टीम

दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसानाका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल जेनिथ परेरा, कुसल मेंडिस (उपकप्तान), चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, सदीरा समरविक्रमा, महीश थीक्षाना, डुनिथ वेललागे, मथीशा पथिराना, कासुन राजिथा, दुशान हेमंथा , बिनुरा फर्नांडो, प्रमोद मदुशन।

ALSO READ: Asia Cup 2023 : बांग्लादेश के खिलाफ मिली शिकस्त के बाद टीम मैनेजमेंट ने किया बड़ा फैसला, ये खिलाड़ी हुआ श्रीलंका के लिए रवाना