Placeholder canvas

रोहित शर्मा के एशिया कप 2023 जीतते ही गौतम गंभीर ने विराट कोहली पर साधा निशाना, तंज कसते हुए कह दी ये बड़ी बात

by Mayank Tripathi

एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) का समापन भारत की जीत के साथ हो गया। रविवार को श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया ने 10 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर 8वीं बार इस टाइटल पर कब्जा जमा लिया। रोहित शर्मा की अगुवाई में उतरी टीम इंडिया ने फाइनल मैच में श्रीलंका को कड़ी टक्कर दी।

मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी के दमपर भारतीय टीम ने विरोधियों के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। भारत की इस जीत की चर्चा अब चारों तरफ हो रही है।

पूर्व क्रिकेटर ने विराट कोहली पर साधा निशाना

इस बीच पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए विराट कोहली पर निशाना साधा है। दिग्गज क्रिकेटर ने कहा है कि रोहित ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। लेकिन कोई तो एक बार भी नहीं जीत पाया। गंभीर का ये बयान अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

गंभीर ने कहा कि,

“रोहित की कप्तानी को लेकर कभी कोई संदेह नहीं था। उन्होंने 5 आईपीएल खिताब जीते। कई तो एक बार भी नहीं जीते, लेकिन उनकी असली परीक्षा अगले 15 दिनों में होगी, जब वर्ल्ड कप शुरू होगा। अब आपके ड्रेसिंग रूम में सर्वश्रेष्ठ 15-18 खिलाड़ी हैं।”

मालूम हो कि 5 अक्टूबर से भारतीय टीम की अगुवाई में वनडे विश्व कप 2023 का आगाज होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया ने एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) का खिताब हासिल कर लिया है। ऐसे में भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं। फैंस को उम्मीद है कि रोहित की अगुवाई में भारत 10 साल से पड़े आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने में कामयाब होगा।

‘रोहित की कप्तानी पर उठेंगे सवाल…’

इसको लेकर अब गौतम गंभीर ने चर्चा की है। उन्होंने कहा है कि अगर भारत आगामी विश्व कप में खिताब हासिल करने में नाकाम होता है तो रोहित की कप्तानी पर सवाल उठेंगे।

गौतम गंभीर ने आगे कहा कि,

“यदि वे खिताब नहीं जीत सके तो प्रश्न चिन्ह लगेंगे। हर विश्व कप के बाद अगर कप्तान अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाता है तो सवाल तो उठेंगे ही। विराट कोहली ने इसका सामना किया। राहुल द्रविड़ ने 2007 में इसका सामना किया था। अगर भारत 2023 में अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रहता है, तो रोहित की कप्तानी पर सवाल उठेंगे, लेकिन ये टीम वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाने की क्षमता रखती है।”

ALSO READ: शोएब अख्तर ने की आईसीसी विश्व कप 2023 के विजेता की भविष्यवाणी, इस टीम को माना सबसे खतरनाक

You may also like

-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00