Placeholder canvas

Asia Cup 2023: 4 श्रीलंकाई खिलाड़ी जो फाइनल मैच में बन सकते हैं टीम इंडिया के मुसीबत!

एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में भारत और श्रीलंका की टीम आमने-सामने होंगी। श्रीलंका ने बीते दिन पाकिस्तान के खिलाफ 2 विकेट से जीत हासिल कर फाइनल में एंट्री की है।

एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) का फाइनल मैच कोलंबो में दोपहर 3 बजे से शुरु होगा। भारतीय टीम पूरी तैयारी के साथ इस मैच में उतरेगी और खिताब पर कब्जा जमाना चाहेगी। लेकिन टीम इंडिया को श्रीलंका के चार खिलाड़ियों से सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। ये खिलाड़ी अपने घातक प्रदर्शन से भारत के खिताब जीतने के सपने को चकनाचूर कर सकते हैं।

कुसल मेंडिस (बल्लेबाज)

इस लिस्ट में पहला नाम श्रीलंका के धाकड़ बल्लेबाज कुल मेंडिस का शामिल है। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में इस खिलाड़ी ने 91 रनों की शानदार पारी खेली थी।

उनकी इसी पारी के दमपर श्रीलंका एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के फाइनल में पहुंच सकी है। ऐसे में भारतीय टीम को इस प्लेयर से सतर्क रहने की जरुरत है।

दासुन शनाका (ऑलराउंडर और श्रीलंका के कप्तान)

श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर और कप्तान दसुन शनाका भी भारतीय टीम के लिए खतरा साबित हो सकते हैं। वह बल्लेबाजी के साथ-साथ घातक गेंदबाजी करने में भी माहिर हैं। इसके अलावा वह विरोधी टीम को झटका देने के लिए खास रणनीति तैयार करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी अगुवाई में टीम अब फाइनल में भारत से भिड़ेगी।

दुनिथ वेल्लालागे (लेफ्ट आर्म स्पिनर)

भारत और श्रीलंका के बीच हाल ही में सुपर-4 राउंड का जबरदस्त मैच खेला गया था। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने भले ही श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज की थी। लेकिन टीम के लिए श्रीलंका के स्टार स्पिनर दुनिथ वेल्लालागे मुसीबत साबिच हुए थे।

20 वर्षीय खिलाड़ी ने रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का चुटकियों में विकेट चटकाया था। इसके अलावा बल्ले से भी उन्होंने कहर बरपाया था। ऐसे में टीम इंडिया को एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के फाइनल में इस प्लेयर से सावधान रहना होगा।

चरिथ असलांका (स्पिन ऑलराउंडर)

गुरुवार को पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में चरिथ असलांका ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 49 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को फाइनल का टिकट दिलवाने में अहम भूमिका निभाई। अब इस खिलाड़ी हौसले बुलंद है। ऐसे में टीम इंडिया को असलांका से सावधान रहना होगा।

ALSO READ: वनडे विश्व कप 2023 से पहले आई बुरी खबर, शुरुआती टूर्नामेंट से बाहर हुआ ये दिग्गज खिलाड़ी