Placeholder canvas
VIVEK OBEROI AND AISHWARYA RAI
न्यूज मनोरंजन

एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते थे विवेक ओबरॉय और ऐश्वर्या राय, होटल में हुई इस गलती की वजह से टूट गया रिश्ता

90 के दशक में सलमान खान (Salman Khan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की प्रेम कहानी के चर्चे दूर-दूर तक थे। इन दोनों के प्यार में एक और नाम जुड़ा था और वो था विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) का। एक समय था जब विवेक ओबरॉय का नाम ऐश्वर्या राय के साथ जुड़ा था, विवेक के साथ अपने रिश्ते की वजह से ऐश्वर्या काफी चर्चा में बनी रहीं।

हालांकि बाद में इनका ब्रेकअप हो गया और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) ने अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) को अपना जीवनसाथी बनाया। तो वहीं विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) ने प्रियंका अल्वा (Priyanka Alva) से शादी की।

 सलमान खान की वजह से हुआ था ब्रेकअप

खबरों की मानें तो सलमान खान को विवेक ओबेरॉय के साथ ऐश्वर्या का रिश्ता बिल्कुल पसंद नहीं था, क्योंकि सलमान खान मृगनैनी ऐश्वर्या राय से बेइंतहा मोहब्बत करते थे और ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय ने विवेक को डेट करना शुरू कर दिया था।

बाद में इनका ब्रेकअप हो गया और उसके बाद विवेक का नाम किसी अभिनेत्री के साथ नहीं जुड़ा,  उन्होंने खुद फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली और प्रियंका अल्वा से शादी की ।

ऐश्वर्या से पहले विवेक ओबेरॉय ने की शादी

बता दें कि विवेक ओबरॉय ने प्रियंका अल्वा से शादी की जो कि कर्नाटक के पूर्व मंत्री दिवगंत जीवराज अल्वा की बेटी हैं। विवेक के परिवार वालों ने प्रियंका को विवेक के लिए चुना था। वो दोनों लंदन में मिले थे, लेकिन प्रियंका से मिलने से पहले विवेक ओबेरॉय ने अपनी मां से एक शर्त रखी थी।

उन्होंने कहा था कि अगर प्रियंका उन्हें पसंद आएगी तो 1 साल तक उसे डेट करेंगे, उसके अगले साल शादी करेंगे। उनकी मां शर्त मान गईं और विवेक फिर प्रियंका से मिले और प्रियंका उन्हें बहुत पसंद आईं।

उसके बाद विवेक ने 1 साल तक इंतजार नहीं किया और 2010 में ही शादी कर ली। वहीं दूसरी तरफ विवेक और सलमान खान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से शादी कर लिया और अब ऐश्वर्या राय एक बच्ची की मां हैं, जिसका नाम आराध्या है।

होटल में की गई ये गलती पड़ी भारी

ऐश्वर्या राय और विवेक ओबरॉय ने एक साथ फिल्म ‘क्यों हो गया न’ में एक साथ काम किया था, जिसके बाद ही इन दोनों के बीच अफेयर की खबरें आने लगी। हालांकि कभी भी ऐश्वर्या ने इस मामले पर खुलकर बात नहीं की थी, लेकिन विवेक ने ब्रेकअप के बाद एक प्रेसकांफ्रेंस कर सलमान खान पर कई आरोप लगाए थे, जिसके बाद से उन्हें बॉलीवुड में काम मिलना बंद हो गया था।

वहीं कहा जाता है कि इन दोनों के अफेयर की खबर सलमान खान को तब हुई जब विवेक ने ऐश्वर्या के 30वें जन्मदिन पर 30 खूबसूरत गिफ्ट दिए थे और दोनों को एक साथ एक होटल में स्पॉट किया गया था, जैसे ही ये खबर सलमान खान को मिली उन्होंने बहुत हंगामा किया था साथ ही उन्होंने विवेक ओबरॉय को मारने और करियर खत्म करने की धमकी भी दे डाली थी, इससे डर कर ऐश्वर्या राय ने अपनी राहें दोनों से जुदा कर लिया था और गुरु फिल्म के समय शुरू हुए अफेयर के बाद जूनियर बच्चन अभिषेक से शादी कर ली थी।

ALSO READ: करोड़ों की संपत्ति के मालिक है अमिताभ बच्चन, लेकिन भुखमरी की जिंदगी जी रहा है उनका अपना भाई, इस वजह से नहीं करते कोई मदद