Picsart 22 10 25 18 57 29 414

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ अपनी खुशहाल जिंदगी खूब एंजॉय कर रहे हैं। ऐश्वर्या राय से शादी करने से पहले अभिषेक बच्चन का रिश्ता कपूर खानदान की लाडली करिश्मा कपूर से तय हुआ था।

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की इंगेजमेंट भी हो गई थी। लेकिन फिर अचानक दोनों परिवार के बीच दरार पड़ गई और इन दोनो का रिश्ता टूट गया। जिसके बाद से अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर कभी एक साथ नजर नही आए और दोनो एक दूसरे के सामने आने से भी बचते रहे। वहीं इन दोनों को हाल ही में मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में आमना-सामना हुआ है।

करिश्मा संग ऐश्वर्या ने खिंचवाई फोटो

बता दें कि मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ पहुंचे थे। वहीं इस दिवाली पार्टी में करिश्मा कपूर भी शामिल हुई थीं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। उन तस्वीरों में एक तस्वीर की खूब तेज़ी से चर्चा हो रही है।

दरअसल, उस तस्वीर में करिश्मा के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन पोज देती नजर आ रही हैं। ये पहली बार होगा जब ऐश्वर्या के साथ में करिश्मा की तस्वीर सामने आई हो। वहीं इस तस्वीर को देखने के बाद लोगों को भूली बिसरी याद आ गई।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जहां अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर एक दूसरे के सामने आने से कतराते थे। वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस मामले को ऐसे सहज कर दिया जिससे उनकी और करिश्मा की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही थी।

ALSO READ: तारक मेहता के जेठालाल की रियल पत्नी खूबसूरती में बबिता को देती है मात देखिए तस्वीरें

अभिषेक बच्चन और करिश्मा की सगाई

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की साल 2002 में धूमधाम से सगाई हुई थी। बता दें कि इस दौरान जया बच्चन ने करिश्मा को अपनी बहू कहकर भी संबोधित किया था। इसके बाद दोनों के रिश्ते को पता नही किसकी नजर लग गई। वहीं सगाई टूटने की खबर मीडिया में चारों ओर छाने लगी। दोनों परिवार के बीच दरार पड़ने के कई कारण बताए गए है ।

किसी ने जया बच्चन के स्ट्रिक्ट रवैये को बताया तो किसी ने बताया कि बबीता इस रिश्ते से खुश नहीं थीं। आज तक दोनों परिवारों ने रिश्ते तोड़ने की असली वजह नही बताई।

ALSO READ: उर्फी जावेद से भी ज्यादा ग्लैमरस हैं उनकी बहन उरुसा, यहां खा जाती हैं बहन से मात

Published on October 26, 2022 11:58 am