Placeholder canvas

भारतीय मूल के 5 खिलाड़ी जो टीम इंडिया के लिए नहीं बल्कि दूसरी टीमों के लिए खेल रहे विश्व कप 2023

टीम इंडिया की मेजबानी में वनडे विश्व कप 2023 का आयोजन हो रहा है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। रोहित शर्मा की सेना ने अब तक खेले गए 8 मैचों में लगातार  शानदार जीत दर्ज की हैं। इसी के साथ टीम इंडिया प्वॉइंट्स टेबल में 16 अंकों के साथ टॉप पर बनी है। अब टीम की नज़र सेमीफाइनल मैच पर टिकी है।

बहरहाल, आज हम आपको 5 ऐसे खिलाड़ियों के विषय में बताएंगे जो भारतीय मूल के होने के बावजूद अन्य टीमों के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं।

अजाज पटेल

मुंबई में जन्में अजाज़ पटेल न्यूजीलैंड के लिए खेलते हैं। जुलाई 2022 में, पटेल को इंग्लैंड में काउंटी चैम्पियनशिप के अपने अंतिम चार मैचों में खेलने के लिए टीम में चुना गया था।

इस दौरान उन्होंने 14 विकेट हासिल किए। साल 2021 में अजाज़ ने टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट मैटट में 10 विकेट हासिल कर इतिहास रच दिया था।

रचिन रविन्द्र

इस लिस्ट में दूसरा नाम रचिन रविंद्र का है। न्यूजीलैंड के स्टार प्लेयर रचिन रविंद्र वनडे विश्व कप 2023 में विस्फोटक प्रदर्शन करते नज़र आ रहे हैं। इस खिलाड़ी ने विश्व कप के डेब्यू मैच में शानदार शतक लगाकर इतिहास रच दिया था। वे बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी माहिर हैं।

ईश सोढ़ी

इस लिस्ट में  न्यूजीलैंड के एक और क्रिकेटर का नाम शामिल है, वो हैं ईश सोढ़ी। दाएं हाथ के लेग स्पिनर टीम इंडिया के लिए नहीं कीवी टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते नज़र आते हैं।

पंजाब के लुधियाना में जन्में सोढ़ी चार साल की उम्र में परिवार के साथ न्यूजीलैंड के ऑकलैंड चले गए थे। सोढ़ी कीवी टीम के लिए टी20 फॉर्मेट में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं।

केशव महाराज

भारतीय मूल के स्पिन गेंदबाज केशव महाराज साउथ अफ्रीका की तरफ से वनडे विश्व कप 2023 में धमाल मचाते नज़र आ रहे हैं। डरबन में जन्में केशव महाराज के पिता आत्मानंद भारतीय मूल के दक्षिण अफ्रीकी हैं, जिन्होंने क्रिकेट खेला।

आज उनका बेटा इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाल मचा रहा है। केशव महाराज ने इस विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका को कई मौकों पर जीत दिलाई है।

जसकरण मल्होत्रा

चंडीगढ़ में जन्में विकेटकीपर बल्लेबाज जसकरण मल्होत्रा भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा थे। लेकिन वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके।

इसके बाद उन्होंने टीम इंडिया का साथ छोड़ दिया और अमेरिका चले गए। अब वह सीपीएल में खेलते हुए नज़र आएंगे। इस टूर्नामेंट में वह सेंट लूसिया स्टार्स के लिए खेलेंगे।

ALSO READ: अजीत आगरकर ने खोज डाला नया रोहित शर्मा, विश्कप 2027 के लिए तैयार किया नया हिटमैन, IPL सहित घरेलू क्रिकेट में लगा दी रनों की झड़ी