Posted inक्रिकेट, न्यूज

मुंबई इंडियंस के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद आई बुरी खबर, IPL 2026 के बीच इस भारतीय खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान

Mumbai Indians IPL 2026 Ashwin
मुंबई इंडियंस के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद आई बुरी खबर, IPL 2026 के बीच इस भारतीय खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान
News on WhatsAppJoin Now

आईपीएल 2026 (IPL 2026) अब अंत की ओर है और सिर्फ 4 मैच ही शेष हैं, IPL 2026 के बीच ही भारत को दूसरा बड़ा झटका लगा है. भारत के एक और खिलाड़ी ने आईपीएल 2026 के बीच ही संन्यास का ऐलान कर दिया है. भारतीय टीम के इस खिलाड़ी ने IPL 2026 में लगभग 6 टीमों के लिए आईपीएल खेला.

हम जिस खिलाड़ी का बात कर रहे हैं वो कोई और नही बल्कि मुरुगन अश्विन (Murugan Ashwin) है. इस खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के लिए खेला था, लेकिन अब सिर्फ 35 साल की उम्र में ही संन्यास का ऐलान कर दिया है.

मुरुगन अश्विन ने IPL 2026 के बीच संन्यास लेते हुए कही ये बात

महेंद्र सिंह धोनी के पसंदीदा खिलाड़ी मुरुगन अश्विन ने IPL 2026 के बीच ही संन्यास का ऐलान करते हुए भारत के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और अश्विन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का धन्यवाद दिया. मुरुगन अश्विन ने संन्यास का ऐलान करते हुए आईपीएल में खेलने का मौका देने के लिए एमएस धोनी, विराट कोहली, रविचंद्रन अश्विन और रोहित शर्मा को शुक्रिया कहा.

मुरुगन अश्विन ने कहा कि इनके साथ खेलने से उनमें सुधार हुआ और वे बेहतर क्रिकेटर बने. अश्विन ने 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के साथ आईपीएल में कदम रखा था. फिर 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2019 से 2021 तक पंजाब किंग्स, 2022 में मुंबई इंडियंस और 2023 में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे. उन्होंने कुल 44 मैच इस लीग में खेले और 35 विकेट लिए. उनकी इकॉनमी 8.01 की रही तो औसत 33.20 की.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ashwin Murugan (@ashwinmurugan)

मुरुगन अश्विन का आईपीएल करियर रहा है बेहद शानदार

अश्विन ने तमिलनाडु के लिए 7 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं. इसके साथ ही 34 लिस्ट ए मैच भी मुरुगन ने खेला है. उन्होंने 117 टी-20 मैच खेलकर इतने ही विकेट हासिल किए. फिलहाल वो तमिलनाडु की टीम से भी बाहर हैं.

मुरुगन अश्विन पिछले 3 सालों से आईपीएल से दूर हैं, इस दौरान उन्होंने कोई मैच नही खेला. मुरुगन अश्विन ने संन्यास की जानकारी देते हुए लिखा कि अभी भी उनमें क्रिकेट बचा है. इसका मतलब है कि वह विदेशी टी20 लीग्स के लिए जा सकते हैं. घरेलू क्रिकेट में मुरुगन अश्विन ने तमिलनाडू के अलावा पंजाब और जम्मू कश्मीर के लिए खेला है.

ALSO READ: रजत पाटीदार ने पहले क्वालीफायर से ठीक पहले शुभमन गिल को दी खुली चुनौती, कहा “हम ट्रॉफी डिफेंड करने नही आए, बल्कि…

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...