Posted inक्रिकेट, न्यूज

रजत पाटीदार ने पहले क्वालीफायर से ठीक पहले शुभमन गिल को दी खुली चुनौती, कहा “हम ट्रॉफी डिफेंड करने नही आए, बल्कि…

Rajat Patidar to Shubman Gill
रजत पाटीदार ने पहले क्वालीफायर से ठीक पहले शुभमन गिल को दी खुली चुनौती, कहा "हम ट्रॉफी डिफेंड करने नही आए, बल्कि...
News on WhatsAppJoin Now

Rajat Patidar: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के लीग मैच अब खत्म हो चुके हैं, अब आईपीएल 2026 के नॉक आउट मुकाबले शुरू होने वाले हैं. आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम के बीच खेला जाना है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच ये मैच धर्मशाला में खेला जाएगा.

आज के मुकाबले में जो भी टीम जीत हासिल करेगी वो आईपीएल 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी, वहीं दूसरी टीम को क्वालीफायर 2 खेलना होगा. क्वालीफायर-1 से पहले ही पिछले सीजन के विजेता कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने शुभमन गिल (Shubman Gill) की गुजरात टाइटंस को खुली चुनौती दी है.

Rajat Patidar ने दी शुभमन गिल को खुली चुनौती

आरसीबी की टीम को लगातार दूसरी बार क्वालीफायर-1 में पहुँचाने में गेंदबाजों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. आरसीबी के कप्तान ने रजत पाटीदार (Rajat Patidar) को खुली चुनौती देते हुए कहा कि

“हमारी गेंदबाजी हमारी सबसे बड़ी ताकत है और सभी जानते हैं कि भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और रासिख सलाम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. यह बड़ा मुकाबला है और जो भी टीम बेहतर खेलेगी, वही जीतेगी. लेकिन हम यहां डिफेंड करने नहीं, बल्कि अटैक करने आए हैं. हमारा फोकस जल्दी विकेट लेने पर होगा. उन्होंने आगे कहा कि भुवनेश्वर, हेजलवुड और रासिख लगातार यही भूमिका निभा रहे हैं और टीम उम्मीद करती है कि यह प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा.”

आरसीबी के पास लगातार दूसरा आईपीएल जीतने का मौका

आरसीबी की टीम के पास लगातार दूसरा आईपीएल ख़िताब जीतने का मौका है. रजत पाटीदार जब से टीम के कप्तान बने हैं, टीम का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. रजत पाटीदार की कप्तानी वाली टीम ने लगातार दूसरी बार आईपीएल के प्लेऑफ में जगह बनाई है और लगातार दूसरी बार ख़िताब जीतने का उनके पास मौका है.

आरसीबी की टीम अब तक 19 सीजन में 11 बार प्लेऑफ में जगह बना चुकी है, लेकिन सिर्फ 1 बार ही आईपीएल का ख़िताब जीत सकी है, ऐसे में पुराने खराब रिकॉर्ड को भूलकर आरसीबी की टीम एक बार फिर आईपीएल 2026 का ख़िताब अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरने वाली है.

ALSO READ: Rishabh Pant से छीनी जाएगी कप्तानी, IPL 2026 से बाहर होने के बाद LSG के डायरेक्टर ने कहा “ऐसा लगता है कि…

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...