Posted inक्रिकेट, न्यूज

भारत का मैच बॉयकॉट करने पर भड़के केविन पीटरसन ने पाकिस्तान को दिखाया आईना, कहा “अगर भारत के सामने…

kevin pietersen on Pkaistan
भारत का मैच बॉयकॉट करने पर भड़के केविन पीटरसन ने पाकिस्तान को दिखाया आईना, कहा "अगर भारत के सामने...
News on WhatsAppJoin Now

Kevin Pietersen: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है. पाकिस्तान ने बांग्लादेश (PAK vs BAN) की वजह से आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 खराब करने की हर संभव कोशिस कर रहा है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) ने बांग्लादेश (Bangladesh Cricket Team) के विश्व कप से बाहर होने के साथ ही ड्रामा शुरू कर दिया है.

अब पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) की सरकार ने अपने सोशल मीडिया से ऐलान किया है कि पाकिस्तान की टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 खेलने जाएगी, लेकिन भारत के सामने होने वाले 15 फरवरी के मैच का पाकिस्तान बहिष्कार करेगा. अब इस मामले पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) ने पाकिस्तान के मजे लिए हैं.

Kevin Pietersen ने पाकिस्तान को दिखाया आईना

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) ने पाकिस्तान को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले आईना दिखाया है. केविन पीटरसन ने पूछा कि क्या अगर पाकिस्तान की टीम नॉक आउट मैचों में पहुंचती है, तो वो भारत के सामने अपने मैचों का बहिष्कार करेगी. इस पर केविन पीटरसन ने पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए कहा कि

“पक्का नहीं पता कि ग्रुप और प्ले-ऑफ की वजह से भारत इस वर्ल्ड कप फाइनल में पाकिस्तान से मिल पाएगा या नहीं, लेकिन अगर ऐसा होता है, तो क्या पाकिस्तान वर्ल्ड कप फाइनल खेलने से मना कर देगा?”

रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि पाकिस्तान का बाहर होना तय

केविन पीटरसन के इस ट्वीट के तुरंत बाद, भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने इस पर अपनी राय रखी है, रविचंद्रन अश्विन ने बताया कि इस तरह के बॉयकॉट से नॉकआउट मैचों में क्या दिक्कतें आ सकती हैं. क्या नॉकआउट में भी भारत-पाकिस्तान मैच नहीं होगा? पक्का? अगर ऐसा हुआ तो यह “वर्ल्ड टी20 बाय” होगा.

ALSO READ: अपने ही देश पर भड़का पाकिस्तानी क्रिकेटर, कहा “भारत से डरकर टी20 विश्व कप में खेलने से भागा पाकिस्तान”

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...