Posted inक्रिकेट, न्यूज

W W W W दीप्ती शर्मा और नंदिनी शर्मा के तूफ़ान में उड़ी बांग्लादेश, भारत ने मात्र 81 रनों पर किया आलआउट, फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

Team India IND W vs BAN W
W W W W दीप्ती शर्मा और नंदिनी शर्मा के तूफ़ान में उड़ी बांग्लादेश, भारत ने मात्र 81 रनों पर किया आलआउट, फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
News on WhatsAppJoin Now

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में अपने शानदार अभियान को जारी रखते हुए बांग्लादेश को सेमीफाइनल में करारी शिकस्त दी। निसिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए।

जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 15.4 ओवर में महज 81 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ भारत ने गोल्ड मेडल मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली।

शेफाली वर्मा के ऐतिहासिक शतक की बदौलत भारत ने खड़ा किया विशाल स्कोर

भारत की जीत की सबसे बड़ी स्टार शेफाली वर्मा रहीं। उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 49 गेंदों में 100 रन की नाबाद पारी खेली। उनकी पारी में 3 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। यह एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इतिहास का पहला शतक भी है।

शेफाली ने शुरुआत से ही बांग्लादेशी गेंदबाजों पर दबाव बनाया। उन्होंने स्मृति मंधाना के साथ पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े। मंधाना ने 19 गेंदों में 37 रन बनाए। इसके बाद शेफाली ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ तीसरे विकेट के लिए 94 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। हरमनप्रीत ने 33 गेंदों में 40 रन बनाए।

स्मृति मंधाना ने भी बनाया विश्व रिकॉर्ड

मुकाबले में स्मृति मंधाना ने भी एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। 37 रन की पारी के दौरान वह महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं। उन्होंने न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स को पीछे छोड़ा। इसके अलावा मंधाना महिला टी20 इंटरनेशनल में 100 छक्के पूरे करने वाली पहली भारतीय महिला भी बनीं।

भारत के सामने 81 रन पर ढेर हुआ बांग्लादेश

196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेशी टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण पूरी टीम 15.4 ओवर में 81 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने मुकाबला 114 रन से जीतकर फाइनल का टिकट कटाया।

अब गोल्ड मेडल के लिए भारतीय महिला टीम का सामना श्रीलंका से होगा, जिसने पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है।

ALSO READ: अटापट्टू ने अकेले ही पाकिस्तान की निकाली हवा, श्रीलंका ने 8 विकेट से हरा फातिमा सना को दिखाया बाहर का रास्ता

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...