Posted inक्रिकेट, न्यूज

अटापट्टू ने अकेले ही पाकिस्तान की निकाली हवा, श्रीलंका ने 8 विकेट से हरा फातिमा सना को दिखाया बाहर का रास्ता

Asian Games sri lanka beat pakistan
अटापट्टू ने अकेले ही पाकिस्तान की निकाली हवा, श्रीलंका ने 8 विकेट से हरा फातिमा सना को दिखाया बाहर का रास्ता
News on WhatsAppJoin Now

एशियन गेम्स 2026 की महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में श्रीलंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को सेमीफाइनल मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया। निसिन के कोरोगी एथलेटिक पार्क में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 177 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 17.5 ओवर में केवल 2 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

श्रीलंका के लिए अटापट्टू ने खेली कप्तानी पारी

178 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम को कप्तान चामरी अटापट्टू ने आगे से नेतृत्व किया। उन्होंने महज 50 गेंदों पर नाबाद 83 रन की पारी खेली। उनकी पारी में 7 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। अटापट्टू ने शुरुआत से ही पाकिस्तानी गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

अटापट्टू को हसिनी परेरा का भी अच्छा साथ मिला। परेरा ने 26 गेंदों पर 42 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल थे। दोनों के बीच 95 रनों की साझेदारी ने श्रीलंका की जीत की नींव मजबूत कर दी। बाद में अटापट्टू और हरशिता समरविक्रमा ने टीम को जीत तक पहुंचाया। श्रीलंका ने 13 गेंद शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।

पाकिस्तान ने बनाए थे 177 रन

इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की। टीम की ओर से आयशा जफर ने 40 गेंदों पर 71 रन की तेज पारी खेली। उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए। वहीं शवाल जुल्फिकार ने 50 गेंदों पर 54 रन बनाए। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी हुई, जिसने पाकिस्तान को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। कप्तान फातिमा सना ने अंत में 12 गेंदों पर नाबाद 20 रन जोड़े।

गोल्ड मेडल के लिए अब भारत-बांग्लादेश के विजेता से मुकाबला

इस जीत के साथ श्रीलंका ने गोल्ड मेडल मैच में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब फाइनल में उसका सामना भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

वहीं पाकिस्तान की टीम कांस्य पदक के मुकाबले में दूसरे सेमीफाइनल में हारने वाली टीम से भिड़ेगी। गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले 22 सितंबर को खेले जाएंगे।

ALSO READ: 6 6 6 6 6 6 4 4 4…शेफाली वर्मा ने 200 के स्ट्राइक रेट से जड़ा शतक, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनी

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...