Posted inक्रिकेट, न्यूज

IND vs SL सीरीज में हुआ बड़ा हादसा, भारतीय बल्लेबाज के शॉट से चोटिल हुआ श्रीलंका का सबसे बड़ा मैच विनर खिलाड़ी

IND vs SL KL Rahul Nishan Madushanka
IND vs SL सीरीज में हुआ बड़ा हादसा, भारतीय बल्लेबाज के शॉट से चोटिल हुआ श्रीलंका का सबसे बड़ा मैच विनर खिलाड़ी
News on WhatsAppJoin Now

आज भारत और श्रीलंका (IND vs SL) क्रिकेट टीम के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया है. इस मुकाबले में भारतीय टीम (Team India) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन मैच के दौरान कुछ ऐसा हो गया, जिसे देखने के बाद सब हैरान रह गए।

दरअसल मैच के दौरान भारतीय टीम (Team India) के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) के स्वीप शॉट के चक्कर में श्रीलंका के खिलाड़ी निशान मदुश्का चोटिल हो गए थे तो आइए आपको भी इस मामले के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

कैसे चोटिल हुए मदुश्का

श्रीलंका और भारतीय (IND vs SL) टीम के टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में यह घटना तब हुई जब भारतीय टीम अपने 10वां ओवर खेल रही थी इस दौरान श्रीलंका के गेंदबाज प्रभात जयसूर्या के ओवर की 5वीं गेंद पर भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जोरदाप स्वीप शॉट मारा, लेकिन इस दौरान गेंद शॉर्ट लेग पर खड़े निशान मदुश्का को जा लगी और वह चोटिल हो गए।

ऐसे में केएल राहुल का रन लेने का विचार नहीं था लेकिन दूसरे ओर खड़े भारतीय टीम के खिलाड़ी यशस्वी जयसवाल रन के लिए भाग चुके थे, इसलिए दोनों ही बल्लेबाजों को रन पूरा करना पड़ा, लेकिन रन लेने के बाद केएल राहुल तुरंत ही मदुश्का के पास जाकर उनके हाल चाल लेते हुए दिखाई दिए। मदुश्का को चोट गंभीर लगी थी। वह अगला मैच खेल पाएंगे या फिर नहीं इसके बारे में अभी बोर्ड ने कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

IND vs SL: भारतीय टीम ने बनाए 101 रन

जैसा की हमने आपको बताया कि इस टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन दिखाते हुए लंच ब्रेक तक 27 ओवर में 101 रन बोर्ड पर लगा दिए थे। इस दौरान टीम के खिलाड़ी देवदत्त पडिक्कल ने 35 रन और केएल राहुल ने 32 रन की पारी खेल कर क्रीज पर मौजूद थे।

इससे पहले यशस्वी जयवाल ने पहले विकेट के लिए 66 गेंदों में 47 रन जोड़े दिए थे, लेकिन 11 ओवर की आखिरी गेंद पर जयसवाल ने अपना विकेट गांवा दिया और पवेलियन कि ओर वापस चल दिए।

IND vs SL: पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय प्लेइंग 11

श्रीलंका (IND vs SL) के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय प्लेइंग 11 में शामिल हुए खिलाड़ियों कि बात करें तो उसमें शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, मानव सुधार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा जैसे खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है।

ALSO READ: केएल राहुल 77 रनों पर क्यों हुए रिटायर्ड हर्ट? क्या आज बल्लेबाजी करने उतरेंगे भारत के उपकप्तान

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...