Posted inक्रिकेट, न्यूज

नाना पाटेकर के निधन पर टीम इंडिया में शोक, विराट कोहली से सचिन तेंदुलकर तक की आंखो में आंसू, जानिए किसने क्या कहा

Virat Kohli and Sachin Tendulkar on Nana Patekar
नाना पाटेकर के निधन पर टीम इंडिया में शोक, विराट कोहली से सचिन तेंदुलकर तक की आंखो में आंसू, जानिए किसने क्या कहा
News on WhatsAppJoin Now

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर (Nana Patekar) के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ क्रिकेट जगत में भी शोक की लहर है। 8 अक्टूबर को 75 वर्ष की उम्र में नाना पाटेकर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन के बाद भारतीय क्रिकेट के कई बड़े सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके अभिनय तथा व्यक्तित्व को याद किया।

भारतीय टीम (Team India) के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli), सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar), अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) और शिखर धवन (Shikhar Dhawan) समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों ने सिनेमा के इस दिग्गज को श्रध्दांजलि दी है।

विराट कोहली ने Nana Patekar को बताया सिनेमा का Real Hero

भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली ने नाना पाटेकर (Nana Patekar) के निधन पर भावुक पोस्ट साझा किया। कोहली ने उन्हें भारतीय सिनेमा का सच्चा दिग्गज बताते हुए कहा कि उनका काम और विरासत आने वाली पीढ़ियों तक याद की जाएगी। उन्होंने नाना पाटेकर के परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ‘ओम शांति’ लिखा।

खास बात यह है कि नाना पाटेकर खुद भी विराट कोहली के बड़े प्रशंसक बताए जाते थे। क्रिकेट के प्रति उनका लगाव पुराना था और वह बचपन में ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी किया करते थे।

सचिन तेंदुलकर ने याद की नाना की सादगी

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी नाना पाटेकर (Nana Patekar) को श्रद्धांजलि दी। सचिन ने उन्हें सीधा-सादा और जमीन से जुड़ा इंसान बताया। उन्होंने कहा कि नाना के अभिनय में भी उनके व्यक्तित्व जैसी ईमानदारी दिखाई देती थी। मराठी हो या हिंदी सिनेमा, वह अपने किरदारों में एक वास्तविकता लेकर आते थे।

युवराज सिंह ने बताया बेहतरीन कलाकार

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने नाना पाटेकर को सिनेमा का सच्चा दिग्गज बताते हुए उनके निधन पर दुख जताया। युवराज ने उनके अभिनय, आवाज और स्क्रीन प्रेजेंस को याद किया और कहा कि उन्होंने नाना की कई फिल्में देखी थीं। उनके मुताबिक, नाना की अदाकारी दर्शकों को हमेशा प्रभावित करती रही।

शिखर धवन, रहाणे और सुरेश रैना समेत कई दिग्गजों ने जताया दुख


विराट, सचिन और युवराज के अलावा शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, रुतुराज गायकवाड़ और अन्य क्रिकेट हस्तियों ने भी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी। क्रिकेट जगत की इन प्रतिक्रियाओं से साफ है कि नाना पाटेकर की लोकप्रियता सिर्फ सिनेमा तक सीमित नहीं थी।

नाना पाटेकर ने अपने दमदार अभिनय और अलग अंदाज से हिंदी और मराठी सिनेमा में ऐसी पहचान बनाई, जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा।

ALSO READ: भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने बताया किस मजबूरी की वजह से 4 साल बाद गंभीर ने दी भुवनेश्वर कुमार को जगह

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...