IND vs PAK: साल 2025 में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच कई सारे कमाल के मुकाबले देखने को मिले थे। बीते साल भारत और पाक (IND vs PAK) के बीच एशिया कप (Asia Cup 2025) के 3 मुकाबले खेले गए थे। अब साल 2026 में T20 वर्ल्ड कप 2026 में दोनों टीमों के बीच मुकाबले देखने को मिले थे। हालांकि इन मुकाबलों में भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने ही बाजी मारी थी।
अब एक बार फिर से भारतीय टीम (Team India) और पाक (Pakistan Cricket Team) के बीच सीरीज देखने को मिलने वाली है। तो आइए आपको भी इसके बारे में कुछ खास जानकारी देते हैं।
IND vs PAK: एशियन लेजेंड्स लीग 2026 में भिड़ेंगी दोनी टीमें
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बार भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम (IND vs PAK) के बीच एशिया कप या ICC टूर्नामेंट में इन टीमों का मुकाबला देखने को नहीं मिलने वाला है। बल्कि इन दोनों टीमों के बीच एशिया लेजेंड्स लीग 2026 में इन टीमों का मुकाबला देखने को मिलने वाला है।
बता दें कि इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा लेने वाली है। जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, एशियन स्टार्स के रुप टीमें हिस्सा लेने वाली है। इस टूर्नांमेंट में भारतीय क्रिकेट टीम का नाम इंडियन रॉयल्स के नाम से दिखने वाली है, वहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम पाकिस्तान पैंथर्स के नाम से खेलते हुए नजर आने वाली है।
कब और कहां होंगे IND vs PAK मुकाबले
बता दें कि यह टूर्नामेंट जाम्बिया में खेला जाने वाला है। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुकाबले की बात करें तो इस टूर्नामेंट में इन दोनों टीमों पहला मुकाबले रविवार 2 जुलाई को खेला जाने वाला है। इस मुकाबले का आयोजन लोटस स्पोर्ट्स क्लब में किया जाने वाली है जो कि भारतीय समय अनुसार शाम 4 बजे शुरु किया जाने वाला है।
एशियन लेजेंड्स लीग के लिए इंडियन रॉयल्स
एशियन लेजेंड्स लीग 2026 के लिए इंडियन रॉयल्स की टीम की बात करें तो उसमें यूसुफ पठान, नमन ओझा, अंबाती रायडु, ऋषि धवन, सरुल कंवर, शहबाज नदीम, मनप्रीत गोनी, शादाब जकाती, अनुरीत सिंह, ईश्वर पांडे, असद पठान, सुदीप त्यागी, फरमान अहमद, सुबोध भाटी, राघव धवन जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है।
एशियन लेजेंड्स के लिए पाकिस्तान पैंथर्स
एशियन लेजेंड्स 2026 के लिए पाकिस्तान पैंथर्स क्रिकेट टीम की बात करें तो उसमें इमरान नजीर, तौफीक उमर, मोहम्मद हफीज़, कामरान अकमल, उमर अकमल, हसन रज़ा, सोहेल तनवीर, सईद अजमल, जुल्फिकार बरार, मोहम्मद इरफान, राहत अली, यासिर शाह, राना नईम अनवर, यासिर भट, मोहम्मद इरफान जूनियर जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है।
